फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शो-रूम से नए कपड़े पहन, नकदी संग रफूचक्कर हुए चोर

शो-रूम से नए कपड़े पहन, नकदी संग रफूचक्कर हुए चोर

Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
शो-रूम से नए कपड़े पहन, नकदी संग रफूचक्कर हुए चोर
शो-रूम से नए कपड़े पहन, नकदी संग रफूचक्कर हुए चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के सबसे व्यस्त रेलवे रोड पर स्थित रेडीमेड गारमेंट शोरूम को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बना डाला। चोर यहां से नए कपड़े पहने, करीब 78 हजार रुपये उठा ले गए। मौके से पुरानी जैकेट और पैंट शर्ट भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि, चोरों ने छत के दरवाजे के साथ लगती दीवार तोड़ अंदर हाथ डालने को जगह बनाई और फिर कुंडा खोल अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में इसी रास्ते भाग गए। शोरूम के मालिक को अगले दिन शनिवार सुबह शोरूम पहुंचने पर घटना की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। बाद में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
न्यू मार्केट निवासी सुरेंद्र सलूजा ने बताया कि उनका राजाराम गली में रेलवे रोड पर बब्लू गारमेंट के नाम से रेडीमेड गारमेंट का शोरूम है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर खोलने पर अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले की जांच करने पर उसका लॉक भी टूटा था और अंदर से करीब 78 हजार रुपये गायब थे। शोरूम में चारों ओर कपड़े बिखरे पड़े थे, जांच करने पर करीब साढ़े चार लाख रुपये के कपड़े भी चोरी थे। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन शुरू की। इस दौरान छत के रास्ते पर लगा दरवाजा खुला मिला और उसके बिलकुल साथ दीवार टूटी थी। इससे प्रतीत होता है कि चोरों ने छत के रास्ते दरवाजे के साथ लगती दीवार तोड़ अंदर हाथ डालने को जगह बनाई और फिर कुंडा खोल अंदर घुसने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब सवा पांच लाख का माल ले गए।
विज्ञापन

शटर बंद मिला था: शोरूम में एक पुरानी जैकेट व पैंट-शर्ट बरामद हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के साथ अपने पुराने कपड़ों को उतार शोरूम के नए रेडीमेड कपड़े पहने। चूंकि शोरूम मालिक को शनिवार सुबह शटर बंद मिला, इससे पता चलता है कि चोरी की नकदी व कपड़ों के साथ आरोपी छत के रास्ते से ही चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन की। अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनील रावत, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed