फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाइक से टकराकर पलटी फतेहबाद सीआईए की गाड़ी, एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

बाइक से टकराकर पलटी फतेहबाद सीआईए की गाड़ी, एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बाइक से टकराकर पलटी फतेहबाद सीआईए की गाड़ी, एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी
बाइक से टकराकर पलटी फतेहाबाद सीआईए की गाड़ी, एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश में एक अपराधी की तलाश कर लौट रही फतेहाबाद सीआईए स्टाफ की गाड़ी एनएच-73ए (जगाधरी-पौंटा) पर मानकपुर के समीप बाइक से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई। जबकि एक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया और एक यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। हादसे में कार सवार फतेहाबाद सीआईए इंचार्ज प्रदीप कुमार समेत चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों के बयान लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम हिमाचल प्रदेश में एक अपराधी की तलाश में गई थी। उनके साथ कार में एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई रिसाल सिंह, ड्राइवर राजेश कुमार थे। शनिवार देर शाम सभी कार से लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह एनएच-73ए (जगाश्री-पौंटा) पर मानकपुर के पास पहुंचे तो एक बाइक कार की चपेट में आ गई। इस बीच कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से बाइक सवार घायलों को यमुनानगर के ट्रामा सेंटर लाया गया, जिनकी पहचान पंजेटो स्थित मोहित प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले उमेश, लक्ष्मण व इंद्र के रूप में हुई, जो बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। यहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया, जबकि इंद्र को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, उमेश का उपचार ट्रॉमा सेंटर में ही चल रहा है। राहगीरों ने पलटी कार में फंसे घायल पुलिस कर्मियों को भी बाहर निकाला, जो शहर के कोहली अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक व कार को कब्जे में लेकर घायलों के बयान लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed