फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खनन सामग्री भरे ट्रक ने दो बाइक को रौंदा, तीन की मौत-दो गंभीर

खनन सामग्री भरे ट्रक ने दो बाइक को रौंदा, तीन की मौत-दो गंभीर

Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खनन सामग्री भरे ट्रक ने दो बाइक को रौंदा, तीन की मौत-दो गंभीर
खनन सामग्री भरे ट्रक ने दो बाइक को रौंदा, तीन की मौत-दो गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एनएच पर खनन सामग्री भरकर दौड़ रहे ‘यमदूतों’ ने एक बार फिर कई परिवारों की खुशियों को कुचल डाला। अब शुक्रवार रात को छछरौली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्चे समेत दो लोग गभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एनएच-73ए पर चनेटी मोड़ पर हुआ। मृतक प्रकाश चौक स्थित फैक्ट्री में काम करते थे और रात में घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर भाग गया, फिलहाल पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
उत्तरप्रदेश के करसाव निवासी 29 वर्षीय इस्ताक अली उर्फ साजन, 32 वर्षीय उमा शंकर, 21 वर्षीय सतेंद्र, सलमान व चार वर्षीय आयुष दो बाइक से चनेटी रोड से जगाधरी आ रहे थे। एक बाइक पर इस्ताक और उमा शंकर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर सलमान, सतेंद्र व चार वर्षीय आयुष सवार थे। जैसे ही वह एनएच-73 ए पर चनेटी मोड़ पहुंचे तो छछरौली की ओर से आते खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क के बीचों-बीच जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 29 वर्षीय इस्ताक उर्फ साजन व 32 वर्षीय उमा शंकर को मृत घोषित कर दिया। 21 वर्षीय सतेंद्र, सलमान व चार वर्षीय आयुष को हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां देर रात सतेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि सलमान व आयुष की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक प्रकाश चौक स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे और रात को घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

बाइक सवार नहीं पहने थे हेलमेट
यातायात नियमों की अनदेखी जारी है, लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। अक्सर हादसों में सिर पर लगी चोट ही मौत की वजह बनती है और हेलमेट पहनने से कम से कम सिर का बचाव किया जा सकता है, मगर बाइक चालक इसका ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके लिए यातायात पुलिस और अन्य लोगों का जागरूकता अभियान भी असरकारी होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार रात हुए हादसे में भी कोई बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था, इससे उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी और खून ज्यादा बहने से मौत हो गई। अगर बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो शायद वे अपने परिवार के साथ होते। वहीं एक बाइक पर तीन लोग भी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही ट्रक चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया, जो खनन सामग्री से भरा था। ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लज्जाराम, इंचार्ज, बुड़िया चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed