फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो राज्यों की सरकार, प्रशासन व पुलिस पर भारी पड़ रहे खनन तस्कर

दो राज्यों की सरकार, प्रशासन व पुलिस पर भारी पड़ रहे खनन तस्कर

Wed, 11 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
दो राज्यों की सरकार, प्रशासन व पुलिस पर भारी पड़ रहे खनन तस्कर
खनन तस्करों के सामने क्यों बौनी हुई दो राज्यों की सरकार, प्रशासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद। बेलगढ़ क्षेत्र में बेखौफ अवैध खनन जारी है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ यूपी-हरियाणा की राज्य सरकार और प्रशासन बौने साबित हो रहे हैं। हाल यह है कि, अवैध खनन तस्कर बेलगढ़ में यमुना नदी की पटड़ी के नजदीक तक से रेत निकाल रहे हैं, जिससे पटड़ी टूटने का खतरा पैदा हो गया है। दोनों तरफ समन्वय की कमी इसमें कोढ़ में खाज का काम कर रही है, एक तरफ से कार्रवाई के दौरान तस्कर कुछ देर के लिए दूसरे क्षेत्र में निकल जाते हैं, फिर खनन कराने लगते हैं। अफसरों के पहुंचने की सूचना भी इन तक पहले ही पहुंच जाती है, नतीजतन आठ दिन में यूपी के मंत्री, पुलिस और यमुनानगर के अफसरों के छापों का भी कोई असर नहीं पड़ा। इसलिए सवाल उठ रहा है कि, सरकार के भारी भरकम अमले के बाद भी यहां कानून क्यों लागू नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि मंगलवार को बेलगढ़ में सीएम फ्लाइंग के आने की अफवाह पर दोपहर बाद बेलगढ़ में अवैध खनन रहा।
गत दो अक्तूबर को यूपी के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ बेलगढ़ पहुंचे थे और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध खनन में लिप्त करीब 40 वाहनों को पकड़कर यूपी ले गए। उनके जाने केे बाद बेलगढ़ में अवैध खनन फिर शुरू हो गया। गत 4 अक्तूबर को यूपी पुलिस अवैध खनन रोकने आई तो खनन तस्करों ने यूपी पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके जवाब में यूपी पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। इस पर तस्कर भागे, इसके बाद जिले के खनन अधिकारी ने डीएसपी राजेंद्र सिंह के साथ रास्तों पर खाई खुदवा दीं, मगर खनन नहीं रुका। गत 6 अक्तूबर को एसपी राजेश कालिया अवैध खनन का जायजा लेने के लिए बेलगढ़ गए, लेकिन स्टाफ उन्हें वहां ले ही नहीं गया जहां अवैध खनन हो रहा था। सात अक्तूबर को बेलगढ़ में जंगल के नजदीक जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर डीएफओ निवेदिता मौके पर पहुंची, लेकिन खनन तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन

यूपी की जमीन, हरियाणा में होने से खनन तस्कराें की चांदी
यमुना नदी से सटे हरियाणा के गांव बेलगढ़ में जमीन का कुछ हिस्सा यूपी के रकबे में आता है। इस रकबे में काफी समय से अवैध खनन हो रहा है। यह रकबा यमुना नदी के इस पार हरियाणा के हिस्से में हैं। यूपी पुलिस को यहां पहुंचने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। उधर, यह रकबा यूपी का होने के कारण हरियाणा पुलिस यहां अवैध खनन पर कार्रवाई नहीं करती है। इसका फायदा खनन तस्कर उठा रहे हैं। वहीं दोनों राज्यों के अफसरों में समन्वय की कमी इनके लिए मुफीद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन से खतरे में पटड़ी
कन्यावाला के सरपंच सुनील गुज्जर ने कहा कि बेलगढ़ में यमुना नदी की पटड़ी के साथ अवैध खनन किया जा रहा है जो कि पटड़ी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बेलगढ़ में यमुना नदी की पटड़ी पर सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं ताकि बरसात के सीजन में यमुना का पानी पटड़ी के साथ लगते गांवों में तबाही न मचा सके, लेकिन बेलगाम खनन से पटड़ी ही खतरे में पड़ गई है।
प्रमुख मामले
2 अक्तूबर- पुलिस बल के साथ बेलगढ़ आए यूपी के खनन मंत्री ने पकड़े 40 वाहन
4 अक्तूबर-बेलगढ़ में अवैध खनन रोकने आई यूपी पुलिस पर खनन तस्करों ने किया पथराव
4 अक्तूबर-बेलगढ़ में अवैध खनन रोकने के लिए माइनिंग विभाग ने खोदी खाई, कर्मचारी को किया तैनात
6 अक्तूबर-अवैध खनन का जायजा लेने बेलगढ़ आए एसपी राजेश कालिया के समक्ष ग्रामीणों ने खनन तस्करों और पुलिस की मिलीभगत उजागर की। कोई फर्क नहीं पड़ा।
7 अक्तूबर-जंगल के नजदीक अवैध खनन की सूचना मिलने पर डीएफओ निवेदिता बेलगढ़ आईं। उनके मौके पर आते ही खनन तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed