फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दबिश देने गई पुलिस टीम टीम पर हमला, हाथापाई, दो कर्मचारियों की फाड़ी वर्दी

दबिश देने गई पुलिस टीम टीम पर हमला, हाथापाई, दो कर्मचारियों की फाड़ी वर्दी

Wed, 11 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
दबिश देने गई पुलिस टीम टीम पर हमला, हाथापाई, दो कर्मचारियों की फाड़ी वर्दी
दबिश देने गई पुलिस टीम टीम पर हमला, हाथापाई, दो कर्मचारियों की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में पुलिस का इकबाल खत्म होता जा रहा है। पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर अब आरोपियों और उनके परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से हाथापाई की गई और दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई। सूचना पर और फोर्स मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी दो महिलाएं भाग गईं, जबकि तीन आरोपियाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हाथापाई और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिलासपुर थाने में तैनात एएसआई बलवेंद्र सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को शिव चौक के पासगीता कालोनी निवासी गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह और पलविंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने और सरकारी काम बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया था। आठ अक्तूबर को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी इस समय अपने घर पर हैं। सूचना पर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दौलत राम, राकेश कुमार और सुरेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी हरजीत, पलविंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, प्रभजोत कौर और कमलजीत कौर ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डाली, सूचना पर और फोर्स मौके पर पहुंची। बाद में हरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह और ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कमलजीत कौर और प्रभजोत कौर मौके से भाग गईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

ये था मामला
बिलासपुर थाना के एएसआई सतीश कुमार ने बताया था कि 30 अगस्त की रात को वह अपने साथी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, ड्राइवर अशोक कुमार शिव चौक पर नाका लगा कर जांच कर रहे थे। कुछ ही देर बात साढौरा की ओर से बुलेट से तीन युवक आए। उन्होंने युवकों को रोककर दस्तावेज मांगे तो आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। कुछ देर बाद हाथापाई शुरू कर दी और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की वर्दी फाड़ दी। जब सुनील ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। तीनों आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भागे। वे हेड कांस्टेबल सुनील को बिलासपुर अस्पताल में लेकर गए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जगाधरी सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार कराया गया। इस मामले में पुलिस ने एएसआई सतीश कुमार की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज: गांव दसौरी निवासी शकीला ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रंजिश में गांव के जुल्फिकार ने अपने भाई इसरान के साथ मिलकर उस पर छुरी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed