फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्विनसिटी में सोती रही पुलिस, चोरों ने चटकाए ताले

ट्विनसिटी में सोती रही पुलिस, चोरों ने चटकाए ताले

Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
ट्विनसिटी में सोती रही पुलिस, चोरों ने चटकाए ताले
ट्विनसिटी में सोती रही पुलिस, चोरों ने चटकाए ताले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्विनसिटी में पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौंसलेबुलंद हैं, तमाम लोग पुलिस गश्त न होने की भी शिकायत करते हैं। अब शनिवार रात चोरों ने शहर की पाश कॉलोनियों के दो घरों को निशाना बना डाला। कालिंदी कॉलोनी में एक घर से चोर ताले तोड़कर गहने और 45 हजार रुपये की नकदी चुरा लिए। वारदात के समय परिवार उत्तर प्रदेश के जिला शामली में रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहीं, कृष्णा कॉलोनी में सिविल इंजीनियर के घर के दो कमरों और स्टोर के ताले तोड़कर करीब 25 हजार रुपये की नकदी और गहने चुरा ले गए। वारदात के समय इंजीनियर की पत्नी अंबाला स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गई हुई थी। रविवार सुबह जब वे घर पहुंचे तो चोरी के बारे में पता चला। पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया।
ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर, उड़ा ले गए दो लाख के गहने
कालिंदी कालोनी निवासी नीरज मल्होत्रा ने बताया कि उनका शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक एक इंस्टीट्यूट है। उसकी बहन उत्तर प्रदेश के जिला शामली में थाना भवन में रहती है। उनके घर पर शनिवार रात को कार्यक्रम था। इसलिए पूरा परिवार शनिवार दोपहर को ही थाना भवन के लिए रवाना हो गया था। रविवार दोपहर जब वे घर लौटे तो देखा कि ग्रिल टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे थे, अलमारी खुली पड़ी थी। कमरों में इधर उधर सामान बिखरा था, जिसके अंदर रखी करीब 45 हजार रुपये की नकदी और दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शहर पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थानों की जांच की। पुलिस ने मुआयना करने के बाद नीरज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन चोर
नीरज मल्होत्रा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने आए तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि तीन चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए घर में जाते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। करीब घंटेभर के बाद चोरी बैग हाथों में लेकर बाहर आते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में गई थी सिविल इंजीनियर की पत्नी, पीछे चोरों ने घर को खंगाला
इधर चोरों ने शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी सविता रानी ने बताया कि उसके पति ओमप्रकाश मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं और वे वहीं रहते हैं। शनिवार को अंबाला में स्थित उनकी रिश्तेदारी में शादी समारोह था। इसके लिए वह शुक्रवार रात को घर से वहां चली गईं। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह घर पहुंचीं। गेट खोलकर जब वह घर के अंदर गई तो दोनों कमरों और स्टोर के ताले टूटे हुए पड़े थे। बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा हुआ था। दीवान के अंदर का सामान और अलमारी का सामान कमरे में बिखरा था। जब उन्होंने जांच की तो अलमारी के अंदर रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने गायब थे। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बच्चों के गुल्लक तक ले गए चोर
सविता रानी के भाई विनोद कुमार ने बताया कि चोरों ने घर को पूरी तरह खंगाला। बेडरूम के अलावा बच्चों के रूम और स्टोर का भी ताला टूटा हुआ था। बच्चों के रूम में रखा गुल्लक भी चोरी कर ले गए। इसके अलावा स्टोर में रखी कुछ नकदी व गहने साफ कर ले गए। बिखरे सामान को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चोर कई घंटे घर के अंदर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed