{"_id":"59caa48e4f1c1baa538b48a2","slug":"150645266412-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में स्प्रे करते हुए किसान को चढ़ी दवाई, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में स्प्रे करते हुए किसान को चढ़ी दवाई, मौत
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में स्प्रे करते हुए किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव बपौली में खेत में मूली की फसल में कीटनाशक दवा का स्प्रे करते हुए किसान की तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बपौली निवासी ईशम सिंह (45) ने अपने खेतों में मूली की फसल लगाई हुई है। सोमवार को शाम वह मूली की फसल में कीटनाशक दवा का स्प्रे कर रहा था। स्प्रे करते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, वह खेत में ही बेसुध हो गया। आस पास के लोगों ने उसे रादौर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।