{"_id":"59becd3c4f1c1b36688b5358","slug":"150567663418-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला बस स्टैंड के स्वीपर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला बस स्टैंड के स्वीपर का शव
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फतेहपुर पुल के नजदीक रविवार को पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त ताजकपुर निवासी 55 वर्षीय धनीराम के रूप में हुई। धनीराम जगाधरी बस स्टैंड पर स्वीपर के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
रविवार को कुछ लोगों ने फतेहपुर पुल के नजदीक एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते पर शहर जगाधरी पुलिस पहुंची, लेकिन उन्होंने अपना एरिया न होने की बात कहते हुए सदर जगाधरी पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सदर जगाधरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त जगाधरी बस स्टैंड पर तैनात स्वीपर ताजकपुर निवासी धनीराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।