फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पुलिस जिप्सी की टक्कर से एक दूसरे से भिड़ी दो कारें, वाहन क्षतिग्रस्त

पुलिस जिप्सी की टक्कर से एक दूसरे से भिड़ी दो कारें, वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 04 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस जिप्सी की टक्कर से एक दूसरे से भिड़ी दो कारें, वाहन क्षतिग्रस्त
पुलिस जिप्सी की टक्कर के बाद एक दूसरे से भिड़ीं कारें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी अंबाला रोड पर रक्षक विहार नाके के नजदीक रविवार देर शाम पुलिस जिप्सी की टक्कर से आगे खड़ी दो कारें आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इधर, हादसे की सूचना सोशल मीडिया पर भी आ गई। अफवाह उड़ने लगी कि यमुनानगर आए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ र्गइं।

जानकारी अनुसार चंडीगढ़ निवासी भगवान सिंह रविवार देर शाम अपनी कार से यमुनानगर रिश्तेदारी में आ रहा था। जब वह जगाधरी अंबाला रोड पर रक्षक विहार नाके के नजदीक पहुंचा तो उसके आगे एक कार रुकी हुई थी। वह भी उसके पीछे रुक गया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही पुलिस जिप्सी ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी कार आगे खड़ी सरावां निवासी विनय की कार से जा टकराई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed