फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नैनीताल ले जाकर साले ने गोली मार की थी जीजा की हत्या, शव को पहाड़ी से फेंका, चार साल बाद हुआ खुलासा

नैनीताल ले जाकर साले ने गोली मार की थी जीजा की हत्या, शव को पहाड़ी से फेंका, चार साल बाद हुआ खुलासा

Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल ले जाकर साले ने गोली मार की थी जीजा की हत्या, शव को पहाड़ी से फेंका, चार साल बाद हुआ खुलासा
‘फाइल खुली तो साले ने कबूला हत्या का गुनाह’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चार साल पहले शहर की कृष्णा नगर कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बंसी लाल के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। सीआईए वन ने बुधवार को मामले के खुलासे का दावा किया है। बताया कि, बंसी लाल के हत्या कर दी गई है। सीआईए वन का दावा हे कि, बंसीलाल के साले ने अपने दो दोस्तों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। सीआईए पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने गुनाह भी कबूल लिया है। पुलिस का कहना है कि, बहन को तंग करने से खफा साले ने नैनीताल ले जाकर पहले जीजा को शराब पिलाई। इसके बाद सुनसान सड़क किनारे गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड में पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इससे पहले उसके लापता होने के मामले को पुलिस ने बंद कर दिया था।
सीआईए-वन इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि नौ नवंबर 2013 को फर्कपुर क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी हरकेश कुमार ने गांधी नगर चौकी में अपने भाई बंसी लाल के लापता होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने बंसीलाल की कई माह तक तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस ने फाइल बंद कर दी। कुछ माह पूर्व हरकेश सिंह ने मामले की जांच सीआईए या अन्य एजेंसी से कराने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (चंडीगढ़) में याचिका दायर की। कोर्ट ने एसपी को मामले की जांच करने के आदेश दिए। एसपी ने 14 जुलाई को मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी। सीआईए इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरकेश ने अपने लापता भाई बंसी लाल के साले बिलासपुर क्षेत्र के गांव मोहड़ी निवासी महावीर पर शक जताया था।
विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ की तो खुला चार साल पुराना मर्डर केस
नरेंद्र राणा ने बताया कि शक के आधार पर उन्होंने बंसी लाल के साले महावीर को सीआईए में बुलाकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान करीब चार साल पुराना मर्डर केस खुल गया। महावीर ने बताया कि उसका जीजा बंसी लाल उसकी बहन और उन्हें बहुत तंग करता था। वह गलत काम भी करता था। इसके अलावा उसका और उसके जीजा का अपना अपना बिल्डिंग लिफ्टिंग का काम है। काम में कॉम्टीशन को लेकर भी दोनों में कई बार कहा सुनी हुई थी। जिसपर महावीर ने अपने जीजा बंसी लाल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल के पास गोली मार की हत्या, फिर शव को पहाड़ी से नीचे खाई में फेंका
सीआईए इंचार्ज नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महावीर ने बताया कि उसने अपने दोस्त गांव तारनवाला निवासी राजीव कुमार, कोटडा खास निवासी सोहन लाल के साथ मिलकर अपने जीजा बंसी लाल की हत्या करने का प्लान बनाया था। प्लान के तहत वह अपने जीजा बंसी लाल को स्कार्पियो से नैनीताल ले गया। योजना के अनुसार रास्ते में उन्होंने अपने जीजा बंसी लाल को ज्यादा शराब पिला दी। इसके बाद नैनीताल के पास सुनसान सड़क पर गाड़ी रोककर बंसी लाल को महावीर ने अपने साथियों की सहायता से गाड़ी से नीचे उतारा। यहां उन्होंने देसी पिस्टल से बंसी लाल को कई गोलियां मारी। बंसी लाल की हत्या करने के बाद उन्होंने उसकी लाश को खुर्दबुर्द करने की नीयत से पहाड़ियों से नीचे खाई में फेंक दिया। वहीं हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल को भी खाई में ही फेंक दिया गया।

...तो पूरी वारदात का होगा खुलासा
सीआईए इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि महावीर को पकड़ने के बाद मंगलवार देर शाम को उसके दोस्त राजीव कुमार व सोहन लाल को गिरफ़्तार किया गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड में पूरी वारदात को खुलासा किया जाएगा और मर्डर में प्रयोग की गई गाड़ी को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed