{"_id":"599c81d24f1c1b09158b46db","slug":"15034290981723-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने के नाम पर हड़पे साढ़े 23 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका भेजने के नाम पर हड़पे साढ़े 23 लाख रुपये
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका भेजने के नाम पर हड़प लिए साढ़े 23 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जॉब के लिए युवक को अमेरिका में भेजने के नाम पर दंपति ने एक अन्य व्यक्ति से मिलकर साढ़े 23 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मेहलांवाली निवासी सर्बजीत सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए अमेरिका जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात विष्णु नगर जगाधरी वर्कशॉप निवासी सिमरन कौर के साथ हुई। उसने बताया कि उसका पति नई दिल्ली के पहाड़गंज निवासी परमजीत सिंह उर्फ बॉबी और उसका दोस्त जनकपुरी नई दिल्ली निवासी अजय कुमार लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने नई दिल्ली पहाड़गंज में ही कार्यालय बनाया हुआ है। वह उसे अमेरिका भेज देंगे। इस दौरान सिमरन कौर ने उसे अपने पति और अजय कुमार से मिलवाया। आरोपियों ने उसे बताया कि अमेरिका में रोजगार कर अच्छे पैसे कमा सकता है। आरोप है कि, इन लोगों ने अमेरिका जाने के लिए साढ़े 23 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही, वह आरोपियों की बातों में आ गया। उसने 26 अगस्त 2015 को आरोपियों को साढ़े 23 लाख रुपये दे दिए, मगर काफी दिन गुजरने के बाद भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। परेशान होकर जब उसने रुपये वापस मांगे तो रुपये लौटाने से मना कर दिया। इस पर उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।