फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पुलिस कर्मी को किया लूटने का प्रयास, सीआई ने लूटपाट गिरोह के तीन सदस्य दबौचे

पुलिस कर्मी को किया लूटने का प्रयास, सीआई ने लूटपाट गिरोह के तीन सदस्य दबौचे

Mon, 21 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मी को किया लूटने का प्रयास, सीआई ने लूटपाट गिरोह के तीन सदस्य दबौचे
पुलिस के जाल में फंस गए लुटेरे, गिरोह के तीन सदस्य हत्थे चढ़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के सदस्य पुलिस के जाल में फंस गए। सीआईए-1 ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। योजना के तहत पहुंचे पुलिसकर्मी को रटौली जगाधरी मार्ग पर लूटने की कोशिश करते सीआईए ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने तीनों को रिमांड पर भेज दिया।
सीआईए-1 इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली की राहगीरों को हथियारों के बल पर लूटने वाले गिरोह के कुछ सदस्य रटौली-जगाधरी रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में छुपे बैठे हैं। सूचना पर एक टीम गठित कर पुलिसकर्मी भूपिंद्र सिंह को राहगीर बनाकर रटौली-जगाधरी रोड पर भेजा गया, बाकी पुलिस पार्टी पीछे-पीछे छिपकर चल रही थी। जब पुलिसकर्मी गांव रटौली से करीब आधा किलोमीटर जगाधरी की तरफ सड़क पर पहुंचा तो गहरे गड्ढे से निकल कर तीन व्यक्ति आए और तीनों ने उसे घेर लिया। अपने-अपने हथियार दिखाकर उसे धमकाने लगे, तभी पीछे से आ रही पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक लोहे की रॉड और बैटरी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव सिरसिया बाजार निवासी अशोक दास, विरेंद्र शाह उर्फ राजू व बिहार के मोतिहारी जिला के गांव हरकबरा निवासी अजय बताए हैं।
विज्ञापन

टोडरपुर में हुई चोरी कबूली
इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ पर आरोपियों ने गांव टोडरपुर से गैस सिलेंडर, चूल्हा वगैरा चोरी करना कबूल किया है। यह चोरी अजय व अशोक ने मिल कर की थी। आरोपियों ने रात को घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इंचार्ज नरेंद्र का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों से लूट, चोरी व छीना झपटी की कई वारदातों को खुलासे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था अजय
इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी, झपटमारी सहित कई मामले दर्ज हैं। आरोपी अजय पर चोरी के दो मामले दर्ज हैं। दोनों चोरियां उसने फर्कपुर व थाना क्षेत्र यमुनानगर में की थी। वह पहले भी सीआईए टीम के हत्थे चढ़ गया था और जेल में था। वह बीस दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया है।
दिन फैक्ट्री में करते थे मजदूरी, रात में चोरी
सीआईए इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अशोक पर बिहार में एक मामला दर्ज है। वहां से यमुनानगर आकर वह अपने साथी विरेंद्र के साथ दिन में फैक्ट्री में मजदूरी करते थे और रात में चोरी। तीनों आपस में दोस्त हैं और अशोक व अजय के कहने पर विरेंद्र उनके साथ लूट करने के लिए चला गया था और इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

जेब कतरा किया गिरफ्तार
यमुनानगर। सीआईए पुलिस ने तीन दिन पहले पकड़े जेब कतरे के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए वन इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस टीम ने तीन दिन पहले बस अड्डा जगाधरी से जेब काटने वाले आरोपी आनंद कॉलोनी निवासी फरमान उर्फ बाबू को काबू किया था। रविवार को उसके दूसरे साथी पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी निवासी सतब उर्फ सादाब उर्फ गुंगा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से जेब काटने में चोरी किए गए 1500 रुपये भी बरामद किए गए। आरोपी ने 50 मामले जेब काटने के कबूल किए हैं। सीआईए इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी बस व ट्रेनों में चढ़ जाते थे और मौका लगते ही लोगों की जेब काट लेते थे। पैसे निकाल कर पर्स को वह कहीं भी फेंक देते थे और नगदी अपने पास रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed