फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   म्रकैद की सजा काट रहे संदीप ने पाइप देकर बताया था कैदी को भागने का रास्ता

म्रकैद की सजा काट रहे संदीप ने पाइप देकर बताया था कैदी को भागने का रास्ता

Thu, 17 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
म्रकैद की सजा काट रहे संदीप ने पाइप देकर बताया था कैदी को भागने का रास्ता
जिला जेल से भागा कैदी अंबाला से गिरफ्तार, उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने की थी भागने में मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर रविवार रात फरार हुआ सजायाफ्ता आखिरकार मंगलवार शाम दबोच लिया गया। सीआईए पुलिस ने फरार हुए कैदी केकी को अंबाला से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। इस दरम्यान उसने भागने में जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी संदीप की ओर से मदद किए जाने की बात कुबूल की। बताया कि, संदीप ने ही केकी को जेल से भागने का रास्ता बताया और उसे टोंटी का पाइप दिया था। पुलिस गुरुवार को आरोपी संदीप को भी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। इधर, इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस ने जेल के दो वार्डर और एक एएसआई के खिलाफ भी केस दर्जकर गिरफ्तार किया है। हालांकि, तीनों को कोर्ट में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
सीआईए-2 के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली थी कि जिला जेल से फरार कैदी केकी अंबाला कैंट की गुजराती कॉलोनी स्थित अपने घर पर आया हुआ है। सूचना पर एसआई मोहन लाल के नेतृत्व में एएसआई सुभाष, सुखदेव, रणधीर, अमरजीत व प्रदीप की टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मंगलवार शाम को कैदी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कैदी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप
जेल में कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस ने जेल के तीन कर्मचारियों पर भी केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। जेल के एएसआई राजकुमार, वार्डर राधेश्याम व वार्डर कृष्ण चंद पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। तीनों कर्मियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा की मौत पर पैरोल न मिली तो जेल से भागा
सीआईए-2 इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि कैदी केकी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके दादा की मौत हो गई थी और उसे पैरोल नहीं मिली थी, इसलिए उसने जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी अंबाला निवासी संदीप उर्फ कट्टू के साथ मिल कर भागने की योजना बनाई। उन्होंने भंडारगृह में ड्यूटी करते समय टोंटी का पाइप उठाया। यह पाइप उसे साथी कैदी संदीप ने दिया। संदीप ने ही उसे भागने का रास्ता बताया। वह अंधेरे का फायदा उठा कर दीवार पर पाइप लगाकर फरार हो गया। उसके बाद खेतों से होता हुआ पहले श्मशान घाट पहुंचा, जहां पर उसके दादा का संस्कार हुआ था। उसके बाद वह घर पहुंच गया।
गुरुवार को संदीप को लाएंगे प्रोडक्शन वारंट पर : इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि कैदी संदीप उर्फ कट्टू ने साथी का इस पूरे मामले में कैदी केकी का साथ दिया था। कैदी संदीप भी अंबाला का ही रहने वाला है और जेल में हत्या के मामले
ये है मामला
रविवार रात को जगाधरी जेल से पांच साल की सजा काट रहे अंबाला निवासी केकी फरार हो गया था। छह जुलाई को ही मोबाइल झपटने के दोष में कैदी को जिला न्यायालय की ओर से पांच साल की सजा सुनाई थी। 28 जुलाई 2016 को जीआरपी जगाधरी ने रेलवे के ओवरब्रिज के पास से कैदी को फोन सहित गिरफ्तार किया था। जिला जेल प्रशासन की ओर से केकी को रसोई में खाना बनाने व कैदियों को खाना बरताने में सहयोग करने के लिए तैनात किया गया था। रात को सभी कैदी खाना खाने के बाद अपने बैरक में चले गए थे। देर रात जब जेल का स्टाफ कैदियों की गिनती कर रहा था तो उन्हें एक कैदी कम मिला। जांच करने पर पता चला कि केकी जेल से फरार हो गया। जेल से कैदी के फरार होने की सूचना पर सोमवार को डीजीपी जेल केपी सिंह, आईजी हरीश कुमार व जगजीत सिंह ने जेल का मुआयना किया। शहर जगाधरी पुलिस ने जिला जेल सुपरिडेंट आत्मा राम बिश्नोई की शिकायत पर कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जेल से फरार हुए कैदी केकी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी संदीप ने केकी की भागने में मदद की थी। कैदी संदीप को गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। पूछताछ में मामले का पूरा खुलासा होगा। - संदीप कुमार, इंचार्ज, सीआईए-2 यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed