{"_id":"5980d3a44f1c1b8c798b46f7","slug":"150161510119-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों पर चाकू व डंडों से हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दोस्तों पर चाकू व डंडों से हमला कर किया घायल
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दोस्तों पर चाकू और डंडों से किया हमला, जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव मैहलावाली में दो युवकों ने गांव के दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव मैहलावाली निवासी सुखबीर सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसका गांव के ही तेजी और भूरा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करा दिया मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। 25 जुलाई को वह अपने दोस्त दमनदीप के साथ गांव में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में उसकी तेजी और भूरा के साथ रंजिश को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने उस पर और उसके दोस्त दमनदीप पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भागे। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।