फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध, ब्रांडेड जूतों व कपड़ों सहित दो लाख का सामान चुराया

शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध, ब्रांडेड जूतों व कपड़ों सहित दो लाख का सामान चुराया

Wed, 02 Aug 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध, ब्रांडेड जूतों व कपड़ों सहित दो लाख का सामान चुराया
शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध, नगदी, ब्रांडेड जूते- कपड़े ले गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर स्थानीय केबल चैनल के सामने स्थित जूतों और कपड़ों के शोरूम को चोरों ने निशाना बना डाला। पड़ोसी की निर्माणाधीन दुकान की सीढ़ी से शोरूम के ऊपर चढ़े चोर बाथरूम में लगे एग्झास्ट फैन तोड़ भीतर घुस आए और यहां से नगदी, ब्रांडेड जूते और कपड़े उठा ले गए। अगले दिन पीड़ित शोरूम संचालक को जानकारी मिली। पीड़ित का कहना है कि, चोर दस हजार की नगदी समेत तकरीबन दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। जाते वक्त चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी की सूचना पर शहर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरोजनी कालोनी निवासी विरेंद्र का माडल टाउन में संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर ब्रांडेड जूतों, कपड़ों और अन्य सामान का शोरूम हैं। शोरूम संचालक विरेंद्र ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार रात को वे शोरूम बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब उन्होंने शोरूम का शटर खोलकर देखा तो अंदर सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। कुछ रैक खाली पड़े हुए थे। टेबल पर एक हथौड़ा और लोहा काटने की आरी पड़ी थी। दुकान के गल्ले का लॉक टूटा हुआ पड़ा था। इसके अंदर से करीब दस हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने चोरी की सूचना शहर पुलिस को दी। कुछ ही देर में थाना शहर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पड़े हथौड़े, लोहे की आरी व टूटे ताले को कब्जे में ले लिया। सीन आफ क्राइम की टीम ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। विरेंद्र ने बताया कि सामान की जांच की तो पाया कि चोर शोरूम में रखे करीब दस हजार रुपये, ब्रांडेड चप्पल, जूते, पैंट, शर्ट, टीशर्ट समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा कर ले गए। देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाथरूम का एग्झास्ट फैन निकालकर अंदर घुसे चोर
शोरूम संचालक विरेंद्र ने बताया कि उनके शोरूम के पड़ोस में एक दुकान का निर्माण कार्य चल रहा है। दुकान पर जो सीढ़ी लगी थी चोर उसी के रास्ते शोरूम की छत पर गए। सबसे पहले उन्होंने बाथरूम में लगा एग्जास्ट फैन को तोड़ा। फिर इसी के पास से कुछ ईंटे निकाल कर फैन को बाहर निकाल दिया। इसी रास्ते से होकर चोर शोरूम में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए चोर
विरेंद्र ने बताया कि शोरूम के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन चोर चोरी करने के बाद डीवीआर भी साथ ले गए। बतां दे कि शातिर चोर इन दिनों जहां भी चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पकड़े जाने के डर से या तो सीसीटीवी को तोड़ देते हैं या फिर उनकी डीवीआर को भी अपने साथ ले जाते है।

संतपुरा रोड पर हुई शोरूम में चोरी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच करवाई गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। जांच की जा रही है। जल्द ही पहचान कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
- डा. सुनील कुमार, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed