फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कार को बचाते हुए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया पर लटकी, तीन घायल

कार को बचाते हुए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया पर लटकी, तीन घायल

Tue, 01 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
कार को बचाते हुए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया पर लटकी, तीन घायल
कार को बचाने में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पुलिया पर लटकी, तीन गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73 (जगाधरी अंबाला रोड) पर छप्पर की न्यू मार्केट के नजदीक पुलिया पर ओवरटेक कर रही कार को बचाने में अनियंत्रित हुई 30-35 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया पर लटक गई। हादसे में चालक सहित तीन श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पुलिया से नीचे नहीं गिरा। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पंजाब के रजपुरा क्षेत्र के फतेहपुर के बसंतपुरा गांव में धार्मिक आयोजन था। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव फतेहपुर ढोला से सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बसंतपुरा गांव के लिए रवाना हुई। ट्रैक्टर ट्रॉली में बच्चों और महिलाओं सहित करीब 30-35 श्रद्धालू सवार थे। जगाधरी-अंबाला रोड पर शाम करीब चार बजे जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छप्पर की न्यू मार्केट के नजदीक पहुंची तो एक स्विफ्ट कार चालक ने उसे ओवरटेक किया। उसको बचाने के फेर में ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया पर चढ़ गई। इस दौरान ट्रैक्टर पुलिया से नीचे लटक गया, जबकि ट्रॉली पुलिया में फंस कर सड़क पर रह गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चालक व दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और शोर करने लगे। श्रद्धालुओं ने तुरंत ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे उतरे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

हो सकता था बड़ा हादसा
ट्रैक्टर ट्रॉली में दर्जनों बच्चों व महिलाओं से लगभग 30-35 लोग सवार थे। जब ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर पुलिया पर लटक गया तो ट्रॉली पुलिया में फंस गई और ट्रॉली ट्रैक्टर समेत नीचे गिरने से बच गई। यदि ट्रैक्टर ट्रॉली श्रद्धालुओं सहित नीचे गिर जाते तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत आने के बाद होगी आगामी कार्रवाई
जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज सिंह का कहना है कि हादसे के बाद वे मौके पर गए थे। एक घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। अभी किसी भी घायल का नाम उनके पास नहीं आया। ना ही कोई शिकायत आई है। शिकायत आते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed