फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी बीडीएस सैकेंड ईयर की छात्रा, गंभीर

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी बीडीएस सैकेंड ईयर की छात्रा, गंभीर

Tue, 01 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी बीडीएस सैकेंड ईयर की छात्रा, गंभीर
हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी बीडीएस की छात्रा, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के डीएवी डेंटल कॉलेज की बीडीएस सेकेंड ईयर की छात्रा सोमवार को हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इसमें सहारनपुर की रहने वाली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि, फोन पर बात करते-करते छात्रा हॉस्टल की छत पर चली गई थी। इसी दरम्यान पांव स्लिप होने से नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया, पेट में भी अंदरूनी चोटें लगी हैं। गंभीर हालत में छात्रा को जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि, छात्रा का पेपर खराब हो गया था, इससे वह परेशान थी।
सहारनपुर की कोर्ट रोड निवासी विनम्रता (23) शहर के डीएवी डेंटल कॉलेज में बीडीएस सेकेंड ईयर की छात्रा है। छात्रा यहां मॉडल टाउन में दशहरा ग्राउंड के पास एक पीजी में रहती है। पिछले साल उसने बीडीएस प्रथम वर्ष में टॉप किया था। अब उसके द्वितीय वर्ष के पेपर चल रहे हैं। सोमवार करीब साढ़े 11 बजे वह पीजी से कॉलेज के हॉस्टल में रह रही अपनी दोस्त के पास आई थी। कुछ देर उसके पास फोन आया। वह फोन पर बात करते-करते हॉस्टल की छत पर चली गई। कुछ देर के बाद छात्रा की चीख सुनाई दी। वह छत से नीचे गिरी मिली। छात्रा की चीख सुनकर उसकी सहेली और अन्य कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचा। कॉलेज के स्टाफ ने उसे नीचे पड़े देखा तो वे उसे जगाधरी के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि छात्रा की दोनों टांगों में फ्रैक्चर आया हुआ है, वहीं पेट में भी अंदरूनी चोटें लगी है। चिकित्सकों ने यहां उसे करीब तीन घंटे तक उपचार दिया। छात्रा के परिजनों के आने पर छात्रा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर हैं छात्रा है पिता
छात्रा विनम्रता के पिता नवीन टिहरी हरिद्वार में भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर हैं। हादसे की सूचना पाते ही शहर की शास्त्री कॉलोनी में रह रहे छात्रा के फूफा रविंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी छात्रा की मां और पिता को दी। शाम करीब चार बजे उसकी मां अस्पताल में पहुंची। जिसके बाद वे उसे चंडीगढ़ पीजीआई ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के होश में आने पर पता चलेगा.. माजरा क्या
विनम्रता पढ़ाई में बहुत होशियार थी। बीडीएस प्रथम वर्ष में उसने टॉप किया था। सेकेंड ईयर में भी वह टॉप करना चाहती थी। इन दिनों विनम्रता के सेकेंड ईयर की परीक्षाएं चल रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को छात्रा का जो पेपर हुआ था वह अच्छा नहीं हुआ। पेपर खराब होने से वह काफी दुखी थी। छात्रा छत से अनजाने में गिरी या फिर उसने छलांग लगाई इसका खुलासा उसके होश में आने के बाद ही हो सकेगा। छात्रा फिलहाल बेहोश है।

छत से पांव स्लिप होने पर हुआ हादसा
हॉस्टल वार्डन डॉ. नंदिता धीर का कहना है कि छात्रा विनम्रता कॉलेज हॉस्टल में अपनी दोस्त से मिलने आई थी। इस दौरान वह फोन सुनने के लिए हॉस्टल की छत पर चली गई। सोमवार को बारिश होने से हॉस्टल की छत गीली थी। विनम्रता का ध्यान फोन में होने से उसका पांव स्लिप हो गया और छत से नीचे गिर गई। स्टाफ सदस्यों ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed