{"_id":"597f825d4f1c1b251f8b4674","slug":"150152875714-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दो दुकानों व घर के ताले तोड़ चोरों ने की लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- दो दुकानों व घर के ताले तोड़ चोरों ने की लाखों की चोरी
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानों और घर के ताले तोड़ चोरों ने किया माल पार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया चौक के नजदीक नेशनल हाईवे स्थित दो दुकानों और फर्कपुर की राजा गार्डन कॉलोनी में सूने घर को पिछले दिनों चोरों ने निशाना बना डाला। चोर यहां के ताले तोड़ दस हजार रुपये सहित करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस ने दोनों स्थानों का मुआयना कर संदिग्ध स्थानों की जांच की। देर शाम पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जगाधरी की शंकर नगर कॉलोनी निवासी गौरव डाबर ने बताया कि उसकी जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए पर सरस्वती स्कूल के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उसकी दुकान के पास ही भारत सेवक नगर जगाधरी निवासी उसके दोस्त किशोर कुमार की टिंबर की दुकान है। रोजाना की तरह 29 जुलाई को वे दोनों अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी और उसके दोस्त किशोर की दुकानों के शटर के ताले टूटे पड़े हुए थे। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने दोस्त को भी दी, जब वह अपनी दुकान का शटर खोल अंदर गया तो उसने देखा कि सामान बिखरा पड़ा हुआ है। कुछ सामान के खाली डिब्बे दुकान के अंदर बिखरे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि दुकान से बाइक और अन्य वाहनों के स्पेयर पार्ट्स पिस्टन, हेडगस किट और इंवर्टर बैटरी आदि गायब थीं। वहीं उसके दोस्त किशोर की दुकान से प्रिंटर, लैपटॉप, कुछ नगदी गायब थी। गौरव ने बताया कि, दोनों दुकानों से चोर करीब एक लाख 70 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घर से दस हजार रुपये, एलईडी ले गए चोर
राजा गार्डन में किराए पर रह रहे सहारनपुर के गांव बरसी निवासी मोनू कुमार ने फर्कपुर पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को वह किसी काम से अपने गांव गया था। 30 जुलाई की शाम को जब वह वहां से घर लौटा तो उसने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा कि दीवार पर लगी 24 इंच की एलईडी गायब थी। वहीं अलमारी खुली पड़ी हुई थी। जिसके लॉकर में रखे करीब 10 हजार रुपये गायब थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।