फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लघु सचिवालय के नजदीक आमने सामने भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत

लघु सचिवालय के नजदीक आमने सामने भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत

Tue, 01 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के नजदीक आमने सामने भिड़े दो ट्रक,  चालक की मौत
लघु सचिवालय के पास भिड़े दो ट्रक, एक चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर लघु सचिवालय के पास दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

करनाल के असंध निवासी गुरमुख सिंह ने बताया कि वह और यूपी के शामली के गांव दभेड़ी खुर्द निवासी सर्वजीत ट्रक चलाने का कार्य करते हैं। दोनों अपने-अपने ट्रक में बजरी लेने के लिए आ रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर सर्वजीत का ट्रक आगे चल रहा था, उसके पीछे वह ट्रक लेकर आ रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 73 पर लघु सचिवालय के नजदीक पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सर्वजीत गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल सर्वजीत को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में ही सर्वजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed