फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बारिश से लोहे के खंभों में आया करंट, एक भैंस की मौत

बारिश से लोहे के खंभों में आया करंट, एक भैंस की मौत

Tue, 01 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
बारिश से लोहे के खंभों में आया करंट, एक भैंस की मौत
लोहे के खंभों में उतरा करंट, एक भैंस की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बारिश के बीच सोमवार को गली में लगे लोहे के स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई, गनीमत रही कि भैंस लेकर बाड़े में जा रही युवती ने समय रहते रस्सी छोड़ दी, जिससे वह हादसे का शिकार होने से बच गई। मामला गांव गढ़ी गुजरान का है।

जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी गुजरान में सरकारी ट्यृबवेल के पास एक स्ट्रीट लाइट के लिए लोहे का पोल लगा है। सोमवार सुबह करीब सात बजे बारिश हुई थी। इस बीच यासीन मलिक की 20 वर्षीय बेटी अपनी भैंस को बाड़े में लेकर जा रही थी। बारिश के कारण स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आ गया। जब युवती भैंस को बाड़े के पास लेकर पहुंची तो भैंस करंट के चपेट में आ गई और युवती ने झटका लगा तो उसने झटपट भैंस की रस्सी छोड़ दी। करंट से झुलसने से भैंस की मौत हो गई और युवती बाल-बाल बची। ग्रामीण इस्लाम, हाजी यामिन, शौकतअली, अख्तर, अयूब, रफाकत अली, कयामत अली ने बताया कि इस खंभे से चंद कदमों की दूरी पर एक और लोहे का खंभा लगा है। जिसमें 15 दिन पहले करंट आ गया था। जिसकी चपेट में आने से एक बकरा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed