फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तीन महीने पहले शादी कर लाई दुल्हन ससुराल से जेवर व कीमती सामान लेकर फरार

तीन महीने पहले शादी कर लाई दुल्हन ससुराल से जेवर व कीमती सामान लेकर फरार

Tue, 01 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
तीन महीने पहले शादी कर लाई दुल्हन ससुराल से जेवर व कीमती सामान लेकर फरार
तीन महीने बाद दुल्हन जेवर और कीमती सामान लेकर हुई चंपत
विज्ञापन

रादौर। तीन महीने पहले बिहार से शादी कर लाई गई दुल्हन ससुराल से रुपये, जेवर और अन्य सामान लेकर चंपत हो गई। अब ससुरालवाले उसे जगह-जगह तलाश रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस से भी शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। घटना गांव छोटाबांस की है।

थाना रादौर पुलिस को गांव छोटाबांस निवासी ठाकुरदास ने बताया कि तीन महीने पहले करनाल के एक व्यक्ति के माध्यम से उसके भाई कर्मचंद की शादी बिहार के कटिहार में हुई थी। उस समय उनसे शादी की एवज में 50 हजार रुपये लिए गए थे। शादी के तीन महीने तक उसके भाई की पत्नी पूजा उनके परिवार में रही, लेकिन मौका पाकर पूजा घर से कहीं चली गई। जाते वक्त पूजा घर से हजारों के कपडे़, गहने और नगदी ले गई। उन्हें पूजा के भागने का पता सुबह उस समय लगा जब उन्होंने देखा कि वह घर पर नहीं है। जिसके बाद उसकी तलाश की गई। ठाकुरदास ने बताया कि पूजा के फरार होने के बाद उन्होंने पूजा के घर पर बिहार फोन करके उसके बारे में पता किया, लेकिन उनका कहना है कि, वह वहां नहीं पहुंची है। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी। इस बारे में थाना रादौर प्रभारी शीशपाल वालिया ने बताया कि उन्हें मामले की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed