{"_id":"597e2bb84f1c1be92d8b4a43","slug":"15014410384-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मलबे में दबा मजदूर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मलबे में दबा मजदूर, गंभीर
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मलबे में दबा मजदूर, गंभीर
यमुनानगर। शहर की महावीर कॉलोनी में रविवार दोपहर निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मलबे में एक मजदूर दब गया। मकान मालिक और ठेकेदार ने अन्य मजदूरों की मदद से मजदूर को मलबे से निकाला और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
तीर्थ नगर कॉलोनी निवासी प्रकाश रविवार को अन्य मजदूरों के साथ महावीर कॉलोनी में लेंटर डाल रहा था। करीब 95 प्रतिशत लेंटर का काम पूरा हो चुका था, लेकिन इस दौरान अचानक लेंटर का एक हिस्सा नीचे गिर गया। लेंटर के कोने में खड़ा प्रकाश लेंटर के मलबे के नीचे दब गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। मकान मालिक और ठेकेदार ने अन्य मजदूरों की मदद से उसे मलबे से नीचे से बाहर निकाला। मलबे गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सब उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे। यहां आपातकालीन वार्ड में उसे उपचार दिया गया। हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे पीजीआईं चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर प्रकाश के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पीजीआई में घायल मजदूर को उपचार दिया जा रहा है।