फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्कूल जा रही साली से जीजा ने किया दुष्कर्म

स्कूल जा रही साली से जीजा ने किया दुष्कर्म

Mon, 31 Jul 2017 12:25 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्कूल जा रही साली से जीजा ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
स्कूल जा रही साली से कर डाला दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्कूल जा रही 15 साल की छात्रा को उसका जीजा बहन के बुलाने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया। घर पर कोई न होने पर आरोपी जीजा ने नाबालिग साली से दुष्कर्म कर डाला। विरोध करने और किसी को इस बारे में बताने पर आरोपी ने उसे और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी। घटना शहर की एक कॉलोनी की है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर उसके आरोपी जीजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शहर पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की शहर के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है। रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। जब वह स्कूल जा रही थी तो रास्ते में उसे उसका जीजा राजू मिल गया। राजू ने उसकी बेटी को कहा कि उसे घर पर उसकी बहन किसी जरूरी काम के लिए बुला रही है। उसकी बेटी उसके बहकावे में आ गई और उसके घर चली गई। लेकिन जब वह वहां पहुंची तो घर पर कोई नहीं था। उसके बेटी के घर के अंदर आते ही उसके जीजा ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती उसे सुनाई। वे बेटी को थाने लेकर गए और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed