फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प्रोफेसर कॉलोनी में मकान बेचने के नाम पर कुरुक्षेत्र के व्यक्ति से हड़पे 13 लाख

प्रोफेसर कॉलोनी में मकान बेचने के नाम पर कुरुक्षेत्र के व्यक्ति से हड़पे 13 लाख

Sun, 30 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर कॉलोनी में मकान बेचने के नाम पर कुरुक्षेत्र के व्यक्ति से हड़पे 13 लाख
मकान बेचने के नाम पर हड़प लिए 13 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में मकान बेचने के नाम पर कुछ लोगों ने कुरुक्षेत्र के एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में अभी पांचों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 के रहने वाले रीतकमल ने शहर पुलिस को बताया कि उसे 2016 में यमुनानगर में मकान खरीदना था। उसका आरोप है कि, इस दौरान उसकी मुलाकात मसाना जाट्टान निवासी राजेश कुमार के साथ हुई। राजेश कुमार ने उसे बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी में एक मकान बिकाऊ है। वह उसे मकान दिलवा देगा। राजेश ने उसे प्रोफेसर कॉलोनी निवासी परमजीत कौर, शुभम, साहिल व उसकी पत्नी रजनी से मिलवाया। 20 अक्तूबर 2016 को आरोपियों के साथ उसका 23 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हो गया। उसने आरोपियों को बयाने के रूप में 13 लाख रुपये दे दिए और जल्द ही मकान की रजिस्ट्री कराने को कहा। लेकिन आरोपियों ने तय तिथि पर मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई। जब उसने आरोपियों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने अन्य व्यक्ति से भी मकान के बयाने के रूप में पैसे ले रखे हैं। उसने जब आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed