{"_id":"597cd5424f1c1b7f0f8b47a0","slug":"1501353367527-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुकान का ताला तोड़ एक क्विंटल 27 किलो कॉपर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुकान का ताला तोड़ एक क्विंटल 27 किलो कॉपर चोरी
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान का ताला तोड़ एक क्विंटल 27 किलो कॉपर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के ममीदी रोड स्थित एक दुकान का ताला चोरों ने तोड़ डाला। पीड़ित के मुताबिक, चोर एक क्विंटल 27 किलो कॉपर चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कांसापुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी ममीदी रोड पर दुकान है। रोजाना की तरह वह 27 जुलाई की रात को दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह पड़ोसी दुकानदार से उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान के शटर पर लगा ताला टूटा हुआ है और शटर आधा खुला पड़ा है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा हुआ था और दुकान में रखे कॉपर के रोल गायब थे। जांच करने पर पता चला कि दुकान से एक क्विंटल 27 किलो कॉपर गायब थे। जिसकी कीमत करीब 40-50 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।