फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मानत पर आकर फिर शुरू कर दी चोरी, दो वारदातें कबूली

मानत पर आकर फिर शुरू कर दी चोरी, दो वारदातें कबूली

Sun, 30 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मानत पर आकर फिर शुरू कर दी चोरी, दो वारदातें कबूली
जमानत पर आकर फिर शुरू कर दी चोरी, पकड़े गए तो दो वारदातें कबूली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने लंबे समय से फरार चल रहे चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी के दो मामलों में नामजद है, जबकि पहले से दर्ज दस चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जमानत पर आकर आरोपी ने फिर से चोरी करना शुरू कर दी। पकड़ा गया तो दो वारदातें कबूलीं हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड में अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कलानौर बार्डर पर एक युवक चोरी की फिराक में घूम रहा है। उन्होंने एसआई जयपाल आर्य के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर बार्डर के पास दबिश देकर वहां घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव खाताखेड़ी निवासी इशाक उर्फ बंदर के नाम से की गई। पूछताछ में आरोपी ने दो चोरियां करनी कबूल की हैं। आरोपी के पास से आधा किलो चांदी, सोने का हार और कुछ नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

इन वारदातों को अंजाम देना किया कबूल
डिटेक्टिव स्टाफ के एसआई जयपाल आर्य ने बताया कि आरोपी का एक साथी सहारनपुर निवासी नौशाद पहले गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे जेल भेज दिया गया था। आरोपी नौशाद ने ही बताया था कि शहर में उन्होंने दो चोरियां की थी। उसके साथ इशाक उर्फ बंदर था। नौशाद को जेल भेज दिया गया था। दोनों आरोपियों ने बीती 12 अक्तूबर को प्रोफेसर कॉलोनी में एक घर में चोरी की थी, जहां से आरोपियों ने एक किलो चांदी और चार मोबाइल चोरी कर लिए थे। आरोपी नौशाद को पहले गिरफ्तार करने पर आधा किलो चांदी व कुछ सामान मिल गया था। जब आरोपी बंदर को गिरफ्तार किया गया, तो उससे आधा किलो चांदी, सोने का हार व कुछ नगदी बरामद की गई है। इसी तरह आरोपियों ने रादौर में एक सुनार की दुकान में चोरी की थी। यहां से भी दोनों ने सोने व चांदी के गहने चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से जमानत पर आकर फिर शुरू की चोरी
एसआई जयपाल आर्य ने बताया कि आरोपी बंदर के खिलाफ पहले भी दस मामले चोरी के दर्ज हैं। उस समय यमुनानगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। तब आरोपी ने चोरी के दस वारदातों को अंजाम देना कबूल किए थे। जिसके आरोप में वह जेल में था। जेल से जमानत पर आते ही उसने फिर से चोरियां करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed