फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ‘हरियाणा से यमुना के रास्ते यूपी में करते थे गोतस्करी’

‘हरियाणा से यमुना के रास्ते यूपी में करते थे गोतस्करी’

Sun, 30 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
‘हरियाणा से यमुना के रास्ते यूपी में करते थे गोतस्करी’
‘हरियाणा से यमुना के रास्ते यूपी में करते थे गोतस्करी’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया पुलिस ने गो तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर तीन मामले दर्ज हैं, पूछताछ में आरोपियों ने तीनों मामलों को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी पैदल यमुना नदी से होते हुए हरियाणा से यूपी में गो तस्करी करते थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना बुड़िया एसएचओ सुभाष चंद बिश्नोई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुकारमपुर निवासी सादिक और बीबीपुर निवासी अहमद उर्फ चीडीमार गोतस्करी करते हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। आरोपियों के मुकारमपुर के पास घूमने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने मुकारमपुर बस अड्डे के नजदीक दबिश देकर सादिक और बीबीपुर बस अड्डे से चीड़ीमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रात के समय करते थे तस्करी
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह क्षेत्र से गाय और गोवंश को सस्ते दामों पर खरीदते थे और रात के समय पैदल यमुनानदी से होते हुए उत्तर प्रदेश में जाते थे। वहां पर वे उन्हें अधिक दामों पर बेचते थे। पुलिस को दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- यहां दिया है आरोपियों ने गच्चा
एसएचओ सुभाष बिश्नोई ने बताया कि दो फरवरी को बीबीपुर घाट से तीन गाय लेकर गोवध के लिए यूपी जा रहे थे। इसकी सूचना गोरक्षा सेवा समिति को मिली। उन्होंने पुलिस के साथ नाकाबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी गाय छोड़ कर भाग गए। इसके अलावा एक मार्च की रात गोरक्षा समिति के सदस्य भोगपुर निवासी सागर ने पुलिस को बताया कि कुछ तस्कर दो गाय लेकर वध के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। इस पर बुड़िया क्षेत्र में नाकाबंदी की। जब पुलिस ने आरोपी आते दिखाई दिए तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। इसी तरह बीते साल दस अक्तूबर को गोरक्षा दल के सदस्य प्रदीप कुमार ने बुड़िया पुलिस को बताया कि आरोपी सादिक और उसका दोस्त दो बैल, तीन गोवंश लेकर बीबीपुर घाट से यूपी की ओर जाएंगे। टीम ने घाट से आरोपियों को गोवंश ले जाते देखा, लेकिन जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी भाग गए।

अन्य थानों में भी दर्ज हो सकते हैं केस
बुड़िया थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बुड़िया थाने में ही तीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ जिले के अन्य थानों में कितने मामले दर्ज हैं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी काफी समय से तस्करी में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed