फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुनानगर में महफूज नहीं वाहन, पुलिस कर रही ‘कागज काले’

यमुनानगर में महफूज नहीं वाहन, पुलिस कर रही ‘कागज काले’

Sun, 30 Jul 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में महफूज नहीं वाहन, पुलिस कर रही ‘कागज काले’
यमुनानगर में महफूज नहीं वाहन, पुलिस कर रही ‘कागज काले’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्विनसिटी में गाढ़ी कमाई से खरीदे गए वाहन महफूज नहीं हैं। हर रोज जिले में कहीं न कहीं से किसी न किसी का कोई वाहन चोरी हो रहा है और चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस केवल रिपोर्ट दर्जकर खानापूर्ति के ही काम में जुटी है। अब चोरों ने अलग-अलग स्थानों से दो कार और एक बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
मॉडल टाउन के कृष्णा मंदिर निवासी हरीश बत्रा ने शहर पुलिस को बताया कि उसने 27 जुलाई को उसने काम से लौटने के बाद अपनी कार को घर के बाहर गली में खड़ा किया था। सुबह जब उसने उठकर घर के बाहर देखा तो वहां से उसकी कार गायब थी। उसने कार की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने कार चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, श्याम नगर कालोनी निवासी गौरव ने बताया कि 27 जुलाई को उसने अपनी कार को घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह कार वहां से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कार का कुछ भी पता नहीं चला। उसने कार चोरी की सूचना पुलिस को दी, जबकि गांव जयपुर निवासी प्रतीक ने बताया कि वह 28 जुलाई को बाइक से किसी काम से यमुनानगर बस स्टैंड पर आया था। उसने बाइक बस स्टैंड प्रांगण में खड़ी की थी। जहां से चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed