फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पार्षद से छेड़छाड़ के आरोप सिद्ध हुए तो दे दूंगा डिप्टी मेयर के पद से इस्तीफा : रामपाल

पार्षद से छेड़छाड़ के आरोप सिद्ध हुए तो दे दूंगा डिप्टी मेयर के पद से इस्तीफा : रामपाल

Thu, 27 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पार्षद से छेड़छाड़ के आरोप सिद्ध हुए तो दे दूंगा डिप्टी मेयर के पद से इस्तीफा : रामपाल
पार्षद से छेड़छाड़ के आरोप सिद्ध हुए तो दे दूंगा पद से इस्तीफा : रामपाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नगर निगम की महिला पार्षद से छेड़छाड़ के आरोपी डिप्टी मेयर को हाईकोर्ट से जमानत याचिका मिल गई। इसके बाद डिप्टी मेयर बुधवार को रामपाल मीडिया से रूबरू हुए। उन्हें कहा कि यदि उन पर लगाए गए आरोप सिद्ध होते हैं तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही कहा कि, तब तक नगर निगम कार्यालय नहीं जाएंगे, जब तक खुद को बेकसूर साबित न कर दें।
रामपाल ने कहा कि जिस पद के लिए उन्हें पार्षद से छेड़छाड़ के आरोप में फंसाया गया है। कुछ लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं। वह जल्द उन चेहरों को भी बेनकाब करेंगे जो उनसे रुपये और उनका पद हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। वह तब तक अपने नगर निगम कार्यालय और घर भी नहीं जाएंगे जब तक वह उन गुनहगारों को पब्लिक के सामने नहीं लाते। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाने के बाद उनसे रुपये की मांग भी की गई थी, लेकिन उन्हें न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है और वह पुलिस की मदद के साथ साथ उन्हें बेनकाब करने में कामयाब भी होंगे।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज
14 जुलाई को नगर निगम के डिप्टी मेयर रामपाल के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने महिला पार्षद से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया था। इसमें पार्षद ने डिप्टी मेयर रामपाल पर उनके मोबाइल पर अश्लील फोटो, जोक्स व वीडियो भेजने के आरोप लगाए थे। शिकायत में नगर निगम के वार्ड नंबर-12 की महिला पार्षद ने बताया कि उनका नगर निगम यमुनानगर कार्यालय में आना जाना लगा रहता है। जब भी निगम के डिप्टी मेयर रामपाल उन से मिलते हैं तो वह उस पर भद्दे कमेंट करते थे। कुछ दिन तो वह उनकी हरकतों को बर्दाश्त करती रही, मगर कुछ दिन पहले डिप्टी मेयर रामपाल उनके मोबाइल पर अश्लील फोटो, जोक्स व वीडियो भेजने लगे। तब इस बारे में डिप्टी मेयर रामपाल से बात की तो वह उल्टा उन्हें ही बदनाम करने लगे। परेशान होकर उन्होंने इसकी सूचना एसपी व महिला पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी डिप्टी मेयर रामपाल के खिलाफ 354 ए के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed