फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुना नदी में डूबे दो युवक

यमुना नदी में डूबे दो युवक

Thu, 27 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबे दो युवक
यमुना नदी में डूबे दो युवक, तलाश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। यमुना नदी के दो अलग-अलग घाटों पर दो युवक बुधवार को डूब गए। दोनों युवकों की देर शाम तक तलाश जारी थी, मगर उनका पता नहीं लग सका। डूबने वाला एक युवक गांव संधाला का राकेश कुमार है, जबकि दूसरा युवक सहारनपुर के मंधौर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। एक युवक संधाला घाट पर डूबा है, जबकि दूसरा युवक गुमथला घाट के दूसरे छोर पर यमुना नदी पार करते समय डूब गया।

बुधवार दोपहर को संधाला निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार नदी में नहाने गया था। इसी दरम्यान वह डूब गया। शोरगुल पर आसपास के लोगों ने उसकी तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। सूचना पर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और यमुनानगर से गोताखोरों को राकेश की यमुना नदी में तलाश करने के लिए बुलाया। गांव संधाला के सरपंच सुशील सेतिया ने बताया कि, दोपहर को गांव का राकेश कुमार और उसके कुछ साथी यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान राकेश पानी में डूब गया। उसके साथियों ने मामले की सूचना गांव के लोगों को दी। गोताखोर अमर सिंह पहलवान ने बताया कि उन्हें जैसे ही युवक के डूबने की सूचना मिली वह अपने साथियों के साथ संधाला घाट पहुंचे। देर शाम तक गोताखोर व ग्रामीण यमुना नदी में उसे खोजते रहे, मगर पता नहीं चला। राकेश गांव में मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। वहीं सहारनपुर के गांव मंधौर निवासी प्रदीप राणा और उसका भतीजा दिनेश राणा गांव गुमथला आए थे। दोपहर के समय दोनों यमुना नदी पार करके वापस गांव मंधौर लौट रहे थे। इस दौरान प्रदीप राणा यमुना नदी में डूब गया, जबकि उसका भतीजा दिनेश राणा किसी तरह यमुना नदी पार करके किनारे पहुंच गया और मामले की सूचना परिजनों को दी। गांव से दिनेश राणा के परिजन मौके पर पहुंचे और यमुना में डूबे प्रदीप की तलाश शुरू की। देर शाम तक उसका कुछ भी कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed