फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   परिवार से बचने के लिए वकील चैंबर में छिपा प्रेमी जोड़े

परिवार से बचने के लिए वकील चैंबर में छिपा प्रेमी जोड़े

Tue, 25 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
परिवार से बचने के लिए वकील चैंबर में छिपा प्रेमी जोड़े
परिवार से बचने के लिए वकील चैंबर में छिपे युगल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला कोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर आए प्रेमी-प्रेमिका परिवार के डर से एक वकील के चैंबर में छिप गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को सेफ हाउस भेज दिया।

जानकारी अनुसार खारवन निवासी गौरव और देवधर निवासी अनुराधा ने बीती 21 जुलाई को गधौली स्थित दुर्गा मंदिर में प्रेम विवाह किया था। सोमवार को वे पुलिस सुरक्षा लेने के लिए जिला कोर्ट आए थे। दोपहर के समय उन्हें किसी ने सूचना दी कि लड़की के परिजन उन्हें मारने के लिए घूम रहे हैं। परिजनों से बचने के लिए वे एक वकील के चैंबर में छिप गए। हुडा चौंकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। लड़का लड़की वकील के चैंबर में जरूर थे। उनसे पूछा गया कि किसी से कोई डर है या धमकाया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद परिजनों को भी तलाशा गया। उन्हें समझा दिया कि कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। यदि किसी को दिक्कत है तो पुलिस को शिकायत करे या फिर कोर्ट के सामने अपनी बात रखें। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। इसके बाद दोनों कोर्ट से सुरक्षा लेकर सेफ हाउस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed