फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रक की टक्कर से पलटा वाहन, तीन घायल

ट्रक की टक्कर से पलटा वाहन, तीन घायल

Tue, 25 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से पलटा वाहन, तीन घायल
ट्रक की टक्कर से पलटा वाहन, तीन गंभीर
विज्ञापन

रादौर। रादौर में त्रिवेणी चौक पर सोमवार को एक ट्रक ने छोटा हाथी को टक्कर मार दी। इसमें वाहन सड़क पर ही पलट गया। इसमें वाहन में सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिलाओं, बच्चों समेत अन्य 17 से यात्रियों को मामूली रूप से चोट आई है। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

जिला कैथल के गांव बलवंती से छोटे हाथी में सवार होकर तकरीबन 22 लोग गंगा स्नान करने हरिद्वार जा रहे थे। बलवंती के रहने वाले धर्मपाल, कृष्ण आदि ने बताया कि सोमवार सुबह वह त्रिवेणी चौक रादौर के पास पहुंचे थे, तभी दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक के उनके वाहन को साइड से टक्कर मार दी। इसमें छोटा हाथी पलट गया। इसमें जीतो देवी, काला, सीताराम निवासी बलवंती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन पलटने से हुकम सिंह, धर्मपाल, चालक लाडी निवासी कुरुक्षेत्र के अलावा रेशमादेवी, मायादेवी, परमेश्वरी देवी, ओमी देवी, महिंद्रो, राजेश कुमार, मदनलाल, धर्मपाल, कृष्ण कुमार, ईश्ररसिंह, राम सिंह, सीताराम, वर्षा, मोहित, गुरदीप सिंह, रीतू, नैंसी, गुरजीत को मामूली रूप से चोट आई है। मामले की सूचना मिलने के बाद रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed