फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फर्कपुर की महिला को यूपी में एक लाख रुपये में बेचा

फर्कपुर की महिला को यूपी में एक लाख रुपये में बेचा

Sun, 23 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
फर्कपुर की महिला को यूपी में एक लाख रुपये में बेचा
फर्कपुर की महिला को यूपी में एक लाख रुपये में बेचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र की पृथ्वी नगर निवासी एक महिला को कुछ लोगों ने यूपी में एक लाख रुपये में बेच दिया। यमुनानगर पुलिस ने शुक्रवार को महिला को मुजफ्फरनगर के गांव रोनी हरजीपुर से मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक, यहां कुछ युवकों ने जबरन महिला की एक युवक से शादी करा दी थी। जब पुलिस महिला को मुक्त कराने गई तो कुछ लोगाें ने पुलिस को बंधक बना लिया। पुलिस को बंधक बनाने पर चरथावल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को यमुनानगर पुलिस के हवाले किया। महिला को बेचने के आरोप में थाना फर्कपुर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पृथ्वी नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना फर्कपुर पुलिस को बताया था कि, उसकी पत्नी कुछ दिन पहले लापता हो गई है। उसकी काफी तलाश की गई परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की जांच फर्कपुर थाना के एएसआई बलराज को दी गई। पुलिस को पता चला कि महिला मुजफ्फरनगर के कस्बा चरथावल के गांव रोनी हरजीपुर में देखी गई है। एएसआई बलराज महिला पुलिसकर्मियों व अन्य स्टाफ के साथ हरजीपुर में उसे लेने पहुंचे तो पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया जिस युवक के साथ महिला रह रही है उसने एक लाख रुपये में खरीदा है और उसके साथ विधिवत रूप से शादी की है। तब यमुनानगर पुलिस ने उन्हें सारी बात बताई। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि महिला फर्कपुर के पृथ्वी नगर की रहने वाली है और शादीशुदा है। उसके पति ने उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। अब किसने इसे एक लाख रुपये में बेचा था इसका पता किया जाएगा। यमुनानगर पुलिस कुसुम को छुड़ा कर फर्कपुर ले आई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव रोनी हरजीपुर निवासी कृष्ण के अलावा पृथ्वी नगर की मीनू, चंदा, मोनू, राणा, अंकित व एक अन्य के खिलाफ महिला को बेचने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना फर्कपुर एसएचओ इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि महिला के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज थी। उसे बरामद कर लिया गया है। पता चला है कि उसे एक लाख रुपये में बेचा गया था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed