{"_id":"596fc0104f1c1bee648b45ff","slug":"150049596118-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया अगवा
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देेकर नाबालिग को किया अगवा
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी से नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक युवक अगवा करके कहीं ले गया। लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक सहित छह लोगों पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की की मासी की शिकायत पर आरोपी युवक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की 17 वर्षीय लड़की कुछ दिन पहले उनके घर मिलने आई हुई थी। सोमवार रात वह अचानक उनके घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि रुड़की के सोनाली कुंज निवासी युवक नवीन उसकी बहन की लड़की को शादी का झांसा देकर कहीं अगवा करके ले गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी नवीन, उसके अन्य परिजनों सत्यपाल, मनकला, संजय, परवीन व आंचल के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।