{"_id":"5963d33e4f1c1b4d228b4584","slug":"14997144272-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवक महिला से मोबाइल छीनकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो युवक महिला से मोबाइल छीनकर भागे
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो युवक महिला से मोबाइल छीनकर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के संतपुरा गुरुद्वारे के पास बाइक सवार दो युवक एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग गए। महिला एक शोरूम से पैदल घर लौट रही थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ईस्ट भाटिया नगर कालोनी निवासी परमिंद्र कौर ने शहर पुलिस को बताया कि वह माडल टाउन स्थित कपड़े के शोरूम में काम करती है। रविवार देर रात करीब सवा नौ बजे शोरूम से छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान उसके पास किसी परिचित का फोन आ गया। वह अपने मोबाइल पर बात करते हुए संतपुरा गुरुद्वारे के पास पहुंची ही थी कि, बाइक से दो युवक आ गए। जब तक वह कुछ समझ पाती तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। वह बाइक सवारों के पीछे दौड़ी, मगर कामयाबी नहीं मिल सकी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। महिला ने बताया कि उसके फोन की करीब छह हजार रुपये थी। जांच अधिकारी एएसआई भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।