फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सफाई करती रही मां, खेल रहे लाडले को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला

सफाई करती रही मां, खेल रहे लाडले को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला

Tue, 11 Jul 2017 01:01 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
सफाई करती रही मां, खेल रहे लाडले को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला
सफाई करती रही मां, खेल रहे लाडले को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मां की नजर क्या हटी, लाडला आंख से हमेशा के लिए दूर हो गया। कैंप की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में गली में राख डालने के लिए आए ट्रैक्टर चालक ने घर के बाहर खेल रहे पौने दो साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले लोगों ने चालक को सचेत किया, मगर कान में ईयरफोन लगाए होने की वजह से वह सुन नहीं सका। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। पब्लिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों को सौंप दिया।
बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव सुरपट्टी निवासी देवेंद्र राम कई साल से कैंप की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वह जोड़िया स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करते हैं। देवेंद्र राम की पत्नी पूनम ने बताया की सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे वह घर के बाहर सफाई कर रही थी। वहीं उसका पौने दो साल का बेटा यमन गली में खेल रहा था। इस बीच घर के सामने ही गली में डालने के लिए लाई गई राखी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। मां की नजर हटी तो बच्चा खेलते खेलते-खेलत ट्रैक्टर के पास चला गया। इस बीच चालक ने ट्रैक्टर चलाया तो ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोकने की कोशिश की, मगर कान में ईयरफोन लगाए होने की वजह से चालक आवाज नहीं सुन सका। बाद में ट्रॉली का पहिया भी बच्चे के ऊपर से गुजर गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

बच्चे की मौत देख बेहोश हो गई मां
हादसा में बच्चे की मौत के बाद उसे देख मां बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे पानी पिलाया। होश में आने के बाद वह जोर-जोर से विलाप करने लगी। इस दौरान वह कई बार बेहोश हुई। परिजनों ने उसे संभाला। हादसे का पता चलते ही मृतक यमन के पिता भी फैक्ट्री से घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची गली बन गई बैरन, मां से छीन लिया लाडला
कॉलोनी वासियों ने बताया कि लक्ष्मी नगर में कई गलियां कच्ची पड़ी हुई हैं। बारिश में इनमें कीचड़ जमा हो जाता है। गलियों के निर्माण के लिए उन्होंने कई बार नगर निगम अधिकारियों और संबंधित पार्षद से शिकायत की, लेकिन अभी तक हालात जस के तस हैं। गली में कीचड़ से बचने के लिए गली में काली राख डाली जा रही है। राख भरकर सोमवार सुबह ही पहली ट्रॉली यहां आई थी। इस दौरान हादसा हो गया, अगर गली बन गई होती तो शायद हादसा न होता।
कॉलोनी में गलियों में खेलते हैं बच्चे, छह माह पहले भी हुई थी बच्चे की मौत
बतां दे कि कैंप क्षेत्र में अधिकतर गलियों में बच्चे खेलते रहते हैं। परिजनों का उनपर कोई ध्यान नहीं होता। ऐसे में गलियों से गुजर रहे वाहनों की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है। छह माह पहले भी कैंप क्षेत्र में गली में खेल रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद अभिभावक छोटे बच्चों पर ध्यान देते नजर नहीं आते।

कैंप की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में हादसे की सूचना पर वे मौके पर गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर लिया गया है। चालक नाबालिग है या बालिग इसका पता गिरफ्तारी होने के बाद ही पता चल पाएगा।
-एएसआई धर्मपाल, इंचार्ज, गांधी नगर चौकी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed