फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   इंश्योरेंस का रुपया हड़पने को ट्रैक्टर बेच लिखा दी चोरी की रिपोर्ट

इंश्योरेंस का रुपया हड़पने को ट्रैक्टर बेच लिखा दी चोरी की रिपोर्ट

Tue, 11 Jul 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस का रुपया हड़पने को ट्रैक्टर बेच लिखा दी चोरी की रिपोर्ट
इंश्योरेंस का रुपया हड़पने को ट्रैक्टर बेच लिखा दी चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। धौड़ंग निवासी एक व्यक्ति अपने ही जाल में फंस गया। पहले उसने सदर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की पता चला उसने ट्रैक्टरों को खुद ही बेचा था। इस पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि धौडंग निवासी किरणपाल के पास स्वराज और सोनालिका दो ट्रैक्टर थे। दोनों ही फाइनेंस पर थे और किस्तें रुकी हुई थी। ऐसे में उसने उत्तर प्रदेश के जदा हुसैन से सलाह मशविरा कर दोनों ट्रैक्टरों को छह लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद किरण पाल ने झूठा चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया कि उसके दोनों ट्रैक्टर चोरी हो गए हैं। चोरी की एफ.आई.आर. के जरिए वह इंश्योरेंस का पैसा हड़पना चाहता था, किस्त देने से बचना चाह रहा था। वहीं ट्रैक्टर बेचने से आया छह लाख रुपया भी अपने पास रख लिया। जांच में सामने आया कि जदा हसन ने ट्रैक्टर को मथुरा में बेच दिया। अब दोनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि मामले से परतें उठ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed