{"_id":"5963d2164f1c1b200d8b45ac","slug":"1499714130440-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों में चलाते थे नकली नोट, सौ सौ के 40 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरों में चलाते थे नकली नोट, सौ सौ के 40 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ-सौ के 40 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर यमुनानगर पुलिस ने दो लोगों को सौ-सौ रुपये के 40 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति के पास से 18 नोट बरामद किए गए, जबकि दूसरे से 22 नोट मिले है। आरोपी मजदूरों में इन नोटों को चलाते थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को आरोपियों से कई और खुलासे होने की उम्मीद है।
थाना सदर एसएचओ नरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रायपुर चौक पर दो लोग मजदूरों में नकली नोट चलाते हैं। एसएचओ ने टीम का गठन कर दोनों को गिरफ्तार करा दिया। आरोप है कि, तलाशी लेने पर गांव शादीपुर निवासी नाजिम से सौ रुपये के 22 नोट बरामद हुए, जबकि उसके दूसरे साथी गांव दौलतपुर निवासी महबूब से सौ रुपये के ही 18 नकली नोट मिले हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और दो दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनके तार दिल्ली से जुड़े हो सकते हैं। आरोपियों ने बताया कि मजदूर तबके के पास नकली नोट चलाना आसान है, क्योंकि उन्हें असली नकली की ज्यादा पहचान नहीं होती। वे ये भी नहीं देखते कि उन्हें नकली नोट दिया गया है या फिर असली। फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में अन्य खुलासे होने की संभावना है।