{"_id":"596283444f1c1bb4368b473c","slug":"14996284153-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसो की डेयरी का ऋण देने का झांसा देकर आधा दर्जन लोगों से ठगे लाखों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंसो की डेयरी का ऋण देने का झांसा देकर आधा दर्जन लोगों से ठगे लाखों रुपये
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण देने का झांसा देकर लाखों की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। भैंस की डेयरी के लिए सवा दो-दो लाख रुपये का ऋण दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने क्षेत्र के हजारों लोगों से रुपये हड़प लिए। बाद में अपने कार्यालय में ताला लगाकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
बैंक कालोनी निवासी रजनी देवी, तुंबक्शी, ममता, पंकज कुमार, सचिन और राहुल ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले जिला कुरूक्षेत्र के गांव खुर्दी निवासी राकेश उर्फ विक्की ने शहर के कमानी चौक पर एक कार्यालय खोला था। इसमें आरोपी ने कुछ युवकों को छह-छह हजार रुपये नौकरी पर रखा था। आरोपी ने इस दौरान कार्यालय में तैनात कर्मचारियों और उनके दोस्तों-रिश्तेदारों को भैंस की डेयरी का सवा दो-दो लाख रुपये का ऋण दिलवाने का झांसा दिया और ऋण के लिए ढाई-ढाई हजार रुपये लेकर उनके फार्म भराए। पीड़ितों का कहना है कि, आरोपी ने क्षेत्र के हजारों लोगों से इस तरह रुपये लिए। बाद में कार्यालय को ताला लगाकर चंपत हो गया। जिसके बाद बेरोजगार युवकों ने कार्यालय के सामने कभी प्रदर्शन किए तो कभी अधिकारियों से शिकायत दी। देर शाम पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी राकेश उर्फ विक्की के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।