फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तलवारों से काट पिता की हत्या, बेटे को किया घायल

तलवारों से काट पिता की हत्या, बेटे को किया घायल

Tue, 04 Jul 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
तलवारों से काट पिता की हत्या, बेटे को किया घायल
रंजिश में अधेड़ को काट डाला, बेटा को भी किया घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। साढौरा के लाहड़पुर गांव में रविवार रात रंजिश के चलते कुछ लोगों ने पिता पुत्र पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप घायल हुए पिता की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बेटे की हालत नाजुक है। वारदात के समय पिता-पुत्र बाइक से रसूलपुर से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इससे पहले पंचायत में दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
लाहड़पुर निवासी श्रवण कुमार ने (50) रसूलपुर में अंडे की दुकान है। रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे वह दुकानबंद कर अपने पुत्र दिनेश (30) के साथ बाइक से घर लाहड़पुर आ रहे थे। दिनेश ने बताया कि जब वह बकाला मोड़ के नजदीक पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे आरोपी मछरौली निवासी बलजीत सिंह सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों के हाथों में तलवारें, गंडासियां, लाठियां और अन्य धारदार हथियार थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में वे दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, आरोपी हमला कर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को साढौरा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर होेने पर उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। श्रवण कुमार की हालत में सुधार न होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार अलसुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए दस अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया हंगामा :
श्रवण कुमार की मौत के बाद भड़के परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस व चिकित्सा अधीक्षक डा. विजय दहिया ने परिजनों को समझाकर शांत किया। डा. दहिया ने परिजनों से डॉक्टर के खिलाफ लिखित में शिकायत मांगी। लिखित में शिकायत लेने के बाद एक कमेटी द्वारा जांच कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार चेक कर कमरे में जाकर सो गए डॉक्टर
परिजनों ने बताया कि साढौरा व जगाधरी में प्राथमिक उपचार देने के बाद करीब 12 बजे श्रवण कुमार को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। रात की ड्यूटी पर तैनात एक डाक्टर ने उसे केवल एक बार चेक किया और उसके बाद वह कमरे में जाकर सो गई। स्टाफने भी गंभीर हालत में तड़प रहे श्रवण कुमार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। वह रातभर उसके इलाज को कभी डाक्टर के कमरे के बाहर चक्कर लगाते रहे, मगर उनकी किसी ने नहीं सुनी। सुबह करीब छह बजे जब उन्होंने श्रवण को हाथ लगाकर देखा तो वह दम तोड़ चुका था। उनका आरोप है कि डयूटी पर तैनात डाक्टर व स्टाफ की लापरवाही से उसकी मौत हुई है।
एक दिन पहले पंचायत में हुआ था समझौता
मृतक के परिजन मनीष, संजीव, रामपाल, सतपाल ने बताया कि 30 जून को श्रवण कुमार के परिवार के ही एक सदस्य कमल के साथ चार युवकों का झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद एक जुलाई को गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें चारों आरोपियों ने माफी मांग ली थी। जिससे दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। श्रवण के परिजनों का आरोप है कि यह हमला भी उन्हीं चारों ने करवाया है।
जांच के लिए बनी कमेटी
मृतक श्रवण के परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ लापरवाही बरतने की शिकायत दी है। मामले की जांच के लिए उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। यदि जांच के बाद किसी स्टाफ व डाक्टर की गलती पाई गई उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डाक्टर व स्टाफ ड्यूटी पर सो नहीं सकते। इसकी भी सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच की जाएगी।

- डा. विजय दहिया, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल यमुनानगर।
लाहड़पुर में हुए झगड़े के दौरान व्यक्ति की हत्या के मामले में साढौरा एसएचओ सुनील ने पुलिस बल के साथ जाकर घायल दिनेश के बयान दर्ज किए है। मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद व करीब दस अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से करवाया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रणधीर कुमार, डीएसपी, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed