फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   संधाली में व्यक्ति घर से 310 यूरिया के कट्टे बरामद, केस

संधाली में व्यक्ति घर से 310 यूरिया के कट्टे बरामद, केस

Fri, 30 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
संधाली में व्यक्ति घर से 310 यूरिया के कट्टे बरामद, केस
संधाली में घर से 310 यूरिया के कट्टे बरामद
विज्ञापन

रादौर। जठलाना पुलिस ने गांव संधाली में एक व्यक्ति के घर से 310 यूरिया के कट्टे बरामद किए। पुलिस ने प्रशासन के अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना जठलाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि राकेश कुमार गुण नियंत्रण निरीक्षण अधिकारी और जसविंद्र सिंह सहायक पौधारक्षण अधिकारी यमुनानगर ने गुरुवार को गांव संधाली में पृथ्वी सिंह के घर पर छापा मारा था। यहां उन्हें घर से 310 यूरिया के कट्टे अवैध रूप से रखे मिले। गांव संधाली निवासी पृथ्वी सिंह की जठलाना में खाद की दुकान है। स्टॉक रजिस्टर के अनुसार उसकी दुकान से कम स्टॉक बरामद हुआ, जिस कारण उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed