फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   -जिले में सीएम फ्लाइंग की ताबड़तोड़ कार्रवाई-

-जिले में सीएम फ्लाइंग की ताबड़तोड़ कार्रवाई-

Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
-जिले में सीएम फ्लाइंग की ताबड़तोड़ कार्रवाई-
जिले में सीएम फ्लाइंग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पंचकूला के डीएसपी गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग टीम ने जिले में मंगलवार को दिनभर कई स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से यूरिया का इस्तेमाल किए जाने पर शादीपुर और परवालो की दो प्लाईवुड फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। यहां टीम को सिर्फ खेती में उपयोग होने वाले सब्सिडी वाले यूरिया के 30 कट्टे बरामद हुए। इसका प्रयोग फैक्ट्रियों में ग्लू बनाने के लिए किया जा रहा था। यहां यूरिया मुहैया कराने वाले शादीपुर के डेयरी कांप्लेक्स में अवैध चल रहे गोदाम सहित दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। ओवरलोड पर शिकंजा कसते हुए बुड़िया और रादौर में 17 ओवरलोड ट्रक पकड़े। साथ ही विभिन्न जगहों पर बिना परमिट क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलती चार मैक्सी कैब को इंपाउंड कराया गया। साढौरा में दुकान पर अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल बेचने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। यहां से जब्त 525 लीटर पेट्रोल और डीजल के सेंपल लिए गए।
पंचकुला डीएसपी गुरदयाल सिंह की अगुवाई में मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम सबसे पहले शादीपुर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापेमारी की। टीम को मौके से 15 यूनियन के कट्टे मिले। इसके बाद टीम ने गांव परवालो की कैप्शन प्लाईवुड फैक्ट्री में छापा मार 15 यूरिया के कट्टे बरामद किए। टीम ने जांच में पाया कि दोनों जगह से बरामद यूरिया का प्रयोग केवल खेती के लिए हो सकता है, जो किसानों को सब्सिडी पर दिया जाता है। फैक्ट्रियों में इसका इस्तेमाल ग्लू बनाने के लिए किया जा रहा था। टीम ने दोनों फैक्ट्रियों को सील करवा दिया यहां यूरिया मुहैया कराने वाले शादीपुर के डेयरी कांप्लेक्स में अवैध रूप से चल रहे गोदाम को भी सील कराया गया। इस बारे में संबंधित थाना पुलिस को शिकायत भी दी गई। मौके पर टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र राणा, राजेंद्र कुमार लाडवा, दरबारीलाल फतेहगढ़, परविंद्र सिंह मावी, सुनील कुमार, धर्मपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऑवरलोड वाहनों की शिकायतों पर टीम ने कसा शिकंजा
ऑवरलोड वाहनों के चलने की मिल रही शिकायतों के आधार पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने जिले में जगह-जगह ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसा, जो ऑवरलोड चल रहे थे। इसके तहत टीम ने रादौर क्षेत्र में त्रिवेणी चौक, पश्चिमी यमुना नहर पुल रादौर पर नाका 11 और बुड़िया क्षेत्र से छह ऑवरलोड वाहनों को पकड़ा। इस संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस को शिकायत देकर वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। साथ ही टीम ने अलग-अलग जगहों पर बिना परमिट क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलती चार मैक्सी कैब को आरटीओ से इंपाउंड कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपनगर में घर पर घरेलू गैस ब्लैक
तीर्थनगर के समीप रूपनगर में टीम ने एक घर पर छापेमारी कर पाया कि घरेलू गैस ब्लैक की जा रही थी। छापे में घर से सात एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए। इनके जरिए पांच किलो वाले सिलेंडरों में गैस भर बेची जा रही थी। 575 रुपये के एलपीजी सिलेंडर की गैस को इन छोटे सिलेंडरों में भरकर एक हजार रुपये तक में बेचा जा रहा था। टीम ने मौके पर डीएफएससी सुरेंद्र धौलरा को बुलाकर मामले की जांच सौंप जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसी तरह टीम को साढौरा में दुकान पर अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल बिकता मिला। यहां करीब 525 लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद हुआ। इसके सैंपल लिए गए हैं।


यूरिया, घरेलू गैस, पेट्रोल-डीलज के अवैध इस्तेमाल और बिक्री सहित ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा गया है। जिले में जगह-जगह छापेमारी की गई है। फिलहाल टीम की यह कार्रवाई जारी है।
गुरदयाल सिंह, डीएसपी, पंचकुला।
फोटो-3 व 4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed