फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ुष्कर्म करने व अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध किया तो पत्नी का कपड़े से मुंह बंद कर किया हत्या का प्रयास

ुष्कर्म करने व अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध किया तो पत्नी का कपड़े से मुंह बंद कर किया हत्या का प्रयास

Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ुष्कर्म करने व अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध किया तो पत्नी का कपड़े से मुंह बंद कर किया हत्या का प्रयास
दुष्कर्म करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध किया तो पत्नी की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

पति, ससुर व सास के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव कुंजल जट्टान में पति पर अपनी पत्नी से दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह को कपड़े से बंद कर हत्या का प्रयास किया। विवाहिता का आरोप है कि इस वारदात में उसकी सास और ससुर भी शामिल थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके आरोपी पति, सुसर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना छप्पर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय विवाहिता ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब चार साल पहले उसकी शादी कुंजल जट्टान निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति रोजगार के लिए दुबई चला गया। कुछ माह पूर्व ही वहां से घर लौटा। दुबई से लौटने के बाद उसका पति उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। शुरू में वह बर्दाश्त करती रही, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गईं। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 23 जून की रात को उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने पहले उसके सिर में डंडा मारा। इसके बाद उसके मुंह पर कपड़ा रखकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। आरोप है कि इस हरकत में उसके ससुर व सास ने भी उसके पति का सहयोग किया। घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई सतपाल सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed