फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   असम की महिला से गांव हरनौली में दो युवकों ने किया गैंगरेप

असम की महिला से गांव हरनौली में दो युवकों ने किया गैंगरेप

Wed, 28 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
असम की महिला से गांव हरनौली में दो युवकों ने किया गैंगरेप
- आरोपी युवकों पर गैंगरेप व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी के एक गांव में किराए पर रह रही असम की 26 वर्षीय महिला के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
असम के कोकड़ा झाड़ जिले के एक गांव निवासी 26 वर्षीय महिला ने थाना सदर जगाधरी के एक गांव में किराए के मकान पर रहती है। 25-26 जून की रात को उसका पति काम पर गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। रात करीब 2.30 बजे गांव हरनौली निवासी बिमल उर्फ राजा और बुद्ध राम उर्फ मुन्ना उसके घर में घुस गए। उस समय वह अपने बिस्तर पर सोई हुई थी। आरोपियों ने उसे सोते हुए दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना पति व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला का मेडिकल कराया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसर्ट
गन्ने के खेत में ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म
यमुनानगर। रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने महिला को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि 24 जून को शाम चार बजे वह खेतों में किसी काम से जा रही थी। इस दौरान गांव के ही ललित कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने घर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed