फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रकों का कहर जारी, दो सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर

ट्रकों का कहर जारी, दो सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर

Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों का कहर जारी, दो सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर
ट्रकों का कहर जारी, दो सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्रकों का कहर जारी है। नेशनल हाईवे-73ए पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पहला हादसा नेशनल हाईवे-73ए पर गांव उर्जनी के नजदीक हुआ। वहां ट्रक की टक्कर से छोटे हाथी वाहन पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक घायल हो गया। दूसरा हादसा पहले हादसे से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे 73ए पर ही शेरपुर के नजदीक हुआ। यहां डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिए। आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला करनाल के शातडी निवासी सोनू छोटा हाथी वाहन चालक है। सोमवार को वह अपने साथ कुरुक्षेत्र के गांव मथाना में किराए पर रह रहे उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर के गांव प्रेममाउ निवासी शुभम (18) को साथ लेकर देहरादून जा रहे थे। देहरादून में वाहन से सामान उतार कर वह सोमवार देर रात करनाल के शातडी गांव में लौट रहे थे। वह नेशनल हाईवे 73ए पर गांव उर्जनी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज गति ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को शहर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, व्यक्ति घायल
दूसरा हादसा पहले हादसे से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे-73ए पर ही शेरपुर मोड के नजदीक हुआ। यहां डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि व्यक्ति घायल हो गया। सिपियांवाला निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई प्रवीण कुमार (30) और गांव के ही साहब सिंह (52) 25 जून को एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से छछरौली गए थे। काम समाप्त कर देर शाम के समय वह वहां से घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वह जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे-73 पर शेरपुर मोड के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रवीण के मृत होने की पुष्टि की, जबकि साहब सिंह की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जांच अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 1,2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed