{"_id":"5952a5224f1c1b91278b47ed","slug":"1498588493910-45-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ॉटरी में सफारी कार लेने के चक्कर में गंवाए 10 लाख 45 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ॉटरी में सफारी कार लेने के चक्कर में गंवाए 10 लाख 45 हजार रुपये
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की मोहन नगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने लॉटरी में सफारी कार लेने के चक्कर में 10 लाख 45 हजार रुपये गंवा दिए। चार लोगों ने उसे लॉटरी में सफारी निकलने का लालच देकर उससे लाखों रुपये की नकदी हड़प ली, लेकिन ना तो सफारी मिली और ना ही पैसे वापस मिले। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर चारों आरोपी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मोहन नगर कालोनी निवासी राजकुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी में उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राकेश बताया। राजकुमार ने बताया कि आरोपी ने उसे फोन पर बताया कि लक्की ड्रा के आधार पर लॉटरी में उसके पास सफारी गाड़ी निकली है। यह गाड़ी उसे दे दी जाएगी मगर उसे गाड़ी देने से पहले कंपनी के खाते में दस्तावेज व अन्य जरूरी काम के लिए कुछ पैसे जमा करवाने होंगे। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने जनवरी माह में आरोपी व्यक्ति द्वारा बताए गए अकाउंट नंबर में करीब एक लाख रुपये जमा करवा दिए। कुछ दिन बाद फिर उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया और उसे ओर पैसे देने का कहा। इस दौरान आरोपी राकेश कुमार व कंपनी के अन्य कर्मचारी बनकर मुकेश सिंह, मेकद सिंह व चंदन सिंह ने जून माह तक उसके बैंक खातों में दस लाख 45 हजार रुपये जमा करवा लिए। मगर उसके बाद भी आरोपियों ने उसे सफारी गाड़ी नहीं दी। जब परेशान होकर उसने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह भी बंद मिले। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई जनक राज का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।