{"_id":"f3228b1040c3a7b55991eb1dca95ecc4","slug":"10th-class-student-kidnap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नशीला पदार्थ सुंघा कर दसवीं कक्षा के छात्र को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघा कर दसवीं कक्षा के छात्र को किया अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अंबाला निवासी नरेश कुमार ने शहर यमुनानगर पुलिस
विज्ञापन
को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का युवराज सिंह कैंप स्थित निजी स्कूल
में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। 24 नवंबर की सुबह वह घर से स्कूल के लिए बस
में आ रहा था। यमुनानगर बस स्टैंड पर वह बस से उतरकर स्कूल में जाने के लिए
ऑटो में बैठ गया। ऑटो में उसके पास एक अन्य युवक भी बैठा था। रास्ते में
ऑटो में सवार अज्ञात युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे युवराज
बेहोश हो गया। बुधवार अलसुबह करीब चार बजे लोगों ने युवराज को करनाल में
सड़क किनारे झाडियों में पड़ा देखा और उसकी जेब से सात सौ रुपये की नगदी
गायब थी।
लोगों ने घटना की सूचना करनाल पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उठाकर उसका इलाज करवाया। जब वह होश में आया तो उसने फोन पर उसे सूचना दी। सूचना मिलते ही वह करनाल पहुंचा और अपने लड़के युवराज को साथ लेकर यमुनानगर पहुंचा। उसने घटना की सूचना यमुनानगर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी 328 व 365 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।