फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

नाली की सफाई को लेकर विवाद, गंडासी व सरियों से सफाई कर्मी समेत चार को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। खंड के गांव चबूतरों में नाली की सफाई को लेकर सफाई कर्मचारी पर गांव के ही कुछ लोगों ने गंडासी व सरियों से हमला कर दिया। कर्मी को बचाने आए उसके बेटे, बेटी व पत्नी पर भी आरोपियों ने हथियारों से वार कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में सफाई कर्मचारी के ब्यान पर आरोपी पक्ष के छह लोगों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चबूतरो निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह गांव में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता है। शनिवार सुबह गांव के मदन लाल के घर के पास वह गली की सफाई कर रहा था। कुछ ही देर में मदन लाल उनके पास आकर अपनी गली की नाली की सफाई करने की जिद करने लगे। जिस पर उसने गली की सफाई के बाद नाली की सफाई करने की बात कही। इतना कहते ही मदन लाल उसके साथ बहस कर गाली गलौज करने लगा। कुछ ही देर में मदन लाल ने अपने दोनों बेटों गुरमीत, मलकीयत, पत्नी सुनीता, मां चंबा देवी, चाचा बचना राम को मौके पर बुला लिया, जिनके हाथों में गंडासी, सरिया व डंडे थे। आरोपियों ने आते ही उस पर हथियारों के साथ हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मार पिटाई व शोर की आवाज सुनकर उसके दोनों लड़के मोहित, रजत, पत्नी शंकुलता, लड़की रितू, भतीजा राम सिंह, भाई श्योराम भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने उन पर भी हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें वो, उसकी पत्नी शंकुलता, बेटी रितू, बेटे रोहित को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया। पुलिस ने पीड़ित राजेन्द्र कुमार की शिकायत पर आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 325, 308, 332, 353 के तहत आरोपी मदन लाल, गुरमीत, मलकीयत, सुनीता, चंपा देवी व बचना राम के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई आरंभ कर दी। थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed