फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही थी पंचायत, बात बिगड़ी तो एक पक्ष ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच को लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। जठलाना क्षेत्र के गांव कंड्ररौली में बुधवार सुबह लगभग 60 एकड़ भूमि के बंटवारे को लेकर हुई पंचायत में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दो भतीजों ने अपने दो ताया व उनके दो बेटों व फूफा पर ताबड़तोड़ सात फायर कर दिए। गोलियां लगने से पांचों गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने गोली लगने से घायल हुए पांचों लोगों को लहूलुहान हालत में रादौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें यमुनानगर के गाबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में पूर्व सरपंच सुरेंद्रपाल ढांडा व उनके भाई राजपाल ढांडा की हालत गंभीर बनी हुई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रादौर कुशलपाल राणा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाये। घटना स्थल पर गोली चलने से जगह-जगह खून के धब्बे पड़े हुए थे। टीम ने मौके से खून के सैंपल लिए। वहीं घटना के बाद हमलावर भतीजे रमन व लखन अपने पिता एडवोकेट बलिंद्रपाल ढांडा के साथ भाग गये। गांव में गोली चलने की घटना में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में एडवोकेट बलिंद्रपाल ढांडा, उसकी पत्नी सरोज बाला, दोनों बेटों रमन व लखन पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार भाईयों में 60 एकड़ जमीन के बंटवारे को हो रही थी बैठक
गांव कंड्ररौली निवासी पूर्व सरपंच व फाईनेंसर सुरेंद्रपाल ढांडा व उनके तीन भाईयों राजपाल ढांडा पूर्व सचिव मार्केट कमेटी, रामपाल ढांडा कर्मचारी शुगर मिल शाहाबाद व सबसे छोटे भाई एडवोकेट बलिंद्रपाल ढांडा के बीच गांव कंड्ररौली व गुमथला में पारिवारिक लगभग 60 एकड़ भूमि के बंटवारे को लेकर बुधवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें कुछ रिश्तेदार भी थे। इस दौरान बंटवारे को लेकर भाईयों में आपसी बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान रमन व लखन ने रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने से सभी इधर-उधर जान बचाने के लिए भागे। लेकिन इसी दौरान पूर्व सरपंच व फाईनेंसर सुरेंद्रपाल ढांडा को तीन गोलियां लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके अलावा पूर्व सरपंच के बड़े भाई राजपाल ढांडा, दूसरे बडे़ भाई रामपाल के बेटे एडवोकेट उदयपाल ढांडा व उनके फूफा कुरुक्षेत्र के छारपुरा निवासी जोगिंद्र सिंह को एक-एक गोली लगी, जिससे सभी बुरी तरह से घायल हो गये। पता चला है कि हमलावरों ने मौके पर मदद के लिए पहुंचे ग्रामीणों को रिवाल्वर दिखाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर भी धमकाया। हमलावरों के मौके से फरार होने के बाद गांव के लोग व घायलों के परिजन उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले गये।
विज्ञापन

परिवार के सभी लोग प्रभावशाली पदों पर
उल्लेखनीय है कि गोली लगने से घायल हुए गांव कंड्ररौली के पूर्व सरपंच सुरेंद्रपाल ढांडा इनेलो सरकार के दौरान गांव के सरपंच रह चुके हैं। इसके अलावा घायल हुए उनके बड़े भाई राजपाल ढांडा लगभग 4 वर्ष पहले मार्केट कमेटी जगाधरी से सचिव पद पर सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं पूर्व सरपंच के बडे़ भाई राजपाल के बेटे घायल एडवोकेट यज्ञपाल उर्फ मोनू ढांडा जगाधरी कोर्ट में वकील है। इसके अलावा पूर्व सरपंच के बड़े भाई रामपाल के बेटे उदयपाल ढांडा हमले में घायल हुए है। उदयपाल जिला उपायुक्त अंबाला के कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। ये सभी लोग बुधवार को पारिवारिक भूमि का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे। इनमें से पूर्व सरपंच सुरेंद्रपाल ढांडा व सबसे छोटे भाई एडवोकेट बलिंद्रपाल ढांडा शुरू से गांव कंड्ररौली में रहते है। जबकि राजपाल सेक्टर 18 जगाधरी व रामपाल शुगरमिल शाहाबाद में परिवार के साथ रहते है। गांव में पूर्व सरपंच सुरेंद्रपाल ढाडा व बलिंद्रपाल ढांडा खेतीबाड़ी करते है। जबकि दूसरे दोनो भाई नौकरी करने मेें लगे रहे। अब नौकरी करने वाले भाईयों रामपाल व राजपाल ने अपनी पारिवारिक भूमि में से अपना हिस्सा लेने के लिए पंचायत बुलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कंड्ररौली में परिवार के बीच भूमि के बंटवारे को लेकर कुछ लोगों द्वारा पांच लोगों पर गोली चलाई गई है। पुलिस मामले को लेकर घायलों के बयान ले रही है। मामले में आरोपी एडवोकेट बलिंद्रपाल ढांडा, उसकी पत्नी सरोज बाला, दोनों बेटों रमन व लखन पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
- कुशलपाल राणा, डीएसपी रादौर।

crime

crime- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed