फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

शराब तस्करों ने पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
जगाधरी वर्कशॉप के विष्णु नगर चौक पर पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन पीसीआर टकराने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि सोमवार को थाना फर्कपुर एरिया में पीसीआर नंबर में चार पर तैनात उप निरीक्षक सुभाष चंद व रूप लाल कोरोना महामारी ड्यूटी के दौरान ससौली रोड पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि तस्कर कार में अवैध शराब भरकर रेलवे कॉलोनी में सप्लाई करने जा रहे हैं। जिसके बाद वह गुरुद्वारा के पास नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मी ने जब एक कार चालक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी तस्कर कार रोकने की बजाय स्पीड तेज कर वहां से फरार हो गया। गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने कार का पीछा किया। जब गाड़ी विष्णु नगर चुंगी पर पहुंची तो वहां नाके पर तैनात पुलिस पार्टी को जान से माने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार जब आईटीआई की तरफ गई तो वहां एचडीएफसी बैंक के पास कार पीछा कर रही पीसीआर नंबर चार की गाड़ी को साइड मारने की कोशिश में सड़क किनारे खड़े पेड से जा टकराई। पुलिस कार चालक को काबू किया। आरोपी चालक की पहचान रणजीत गार्डन निवासी अभिषेक के तौर पर हुई। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसके अंदर से 32 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन के चलते शराब बेचने पर पाबंदी है। पाबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी करने, पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास, सरकारी आदेशों की पालना न करने, सरकारी गाड़ी में टक्कर मारकर तोड़फोड़ करने के आरोप में आरोपी अभिषेक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed